केक खाने के कुछ ही देर बाद मर गया बस्ती का अमन सिंह, आखिर ऐसा क्या हुआ उसके साथ?

UP News: यूपी के बस्ती से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां केक खाने के बाद एक 18 साल के युवक अमन की मौत हो गई. इस मामले के बाद हड़कंप मच गया.

Basti, Basti News, Basti viral news, Basti poisonous cake, youth dies cake, child critical Basti, food poisoning death, Gaur police station, Mahua Dabar village, cake shop FIR, Uttar Pradesh news, Basti crime

UP News

संतोष सिंह

02 Mar 2026 (अपडेटेड: 02 Mar 2026, 02:03 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक केक ने एक युवक की जान ले ली. यहां गांव की एक दुकान से खरीदकर खाए गए केक ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया. केक खाने के कुछ ही देर बाद 2 बच्चों की हालत खराब हो गई, जिसमें से एक ही मौत हो गई. दूसरा भी जिंदगी की जंग लड़ रहा है. उसका अस्पताल चल रहा है. पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. 

यह भी पढ़ें...

कौन सा केक खाया?

ये पूरा मामला बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव से सामने आया है. गांव के युवक अमन सिंह ने शनिवार शाम गांव की ही एक परचून की दुकान से 5-5 रुपये वाले दो केक खरीदे. अमन ने खुद भी केक खाया और अपने पड़ोस में रहने वाले एक मासूम बच्चे को भी केक दिया.

बताया जा रहा है कि केक खाने के कुछ ही मिनटों बाद दोनों बच्चों को पेट में तेज दर्द और उल्टी होना शुरू हो गई. बच्चों की हालत बिगड़ता देख परिजनों में हड़कंप मच गया. परिजन उन्हें फौरन पास के अस्पताल लेकर पहुंचे. मगर इस दौरान 18 साल के अमन की मौत हो गई. बता दें कि 3 साल का बच्चा केक खाने के बाद जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

पुलिस कर रही जांच

मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है. पुलिस उस दुकान की भी जांच कर रही है, जहां से केक खरीदा गया था. फिलहाल इस घटना के बाद गांव में लोग दहशत में हैं. 

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर डीएसपी स्वर्णिमा सिंह ने बताया, केक खाने से एक बच्चे की मौत की बात कही जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. दूसरे बच्चा का इलाज किया जा रहा है.