UP News: होली का त्योहार सिर पर है. इसको लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए यूपी प्रशासन जुट गया है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. यहां की ऐतिहासिक जामा मस्जिद समेत 10 मस्जिदों को प्रशासन ने तिरपालों से ढक दिया है. आपको बता दें कि उन्हीं मस्जिदों को विशाल तिरपालों से ढका गया है, जो होली के जुलूस के रास्ते में पड़ती हैं.
ADVERTISEMENT
पहले हो चुका है विवाद
आपको बता दें कि संभल स्थित जामा मस्जिद के पास से 2 अलग-अलग होली जुलूस निकलते हैं. यहां काफी साल पहले मस्जिद में रंग पड़ने को लेकर विवाद हो चुका है और क्षेत्र में तनाव भी फैल चुका है. बता दें कि इसके बाद से ही संभल प्रशासन होली को लेकर पूरी सतर्कता बरतता है. इसी को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर जुलूस के रास्ते में पढ़ने वाली 10 मस्जिदों को तिरपालों से ढक दिया है.
भारी पुलिस बल तैनात
आपको बता दें कि होली को देखते हुए संभल की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत कर दी गई है. संवेदनशील इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है. प्रशासन का लक्ष्य है कि होली पर यहां किसी तरह का विवाद ना हो पाए और त्योहार शांति से हो जाए.
डीएम ने ये कहा
इस मामले को लेकर संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया, पीस कमेटी की बैठक के बाद और सभी की सहमति के बाद ही ये फैसला लिया गया है. परंपरा के मुताबिक ही नगर पालिका ने मस्जिदों को ढका गया है.
ADVERTISEMENT









