अंबेडकर जयंती पर रैली निकाल रहे थे भीम आर्मी के लोग, रास्ते में पड़ गया परशुराम चौक फिर आगरा में ये सब हुआ

नितिन उपाध्याय

15 Apr 2026 (अपडेटेड: 15 Apr 2026, 08:51 AM)

UP News: यूपी के आगरा में जातीय टकराव होते-होते रह गया. भीम आर्मी के कुछ लोग अंबेडकर जयंती पर रैली निकाल रहे थे. रास्ते में उन्होंने परशुराम चौक देखा. फिर जो हुआ, अब वह वायरल है.

Agra, Agra Viral news, Agra viral video, up news, Bhim Army, Ambedkar Jayanti, up news, up viral news, आगरा, आगरा न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: आगरा में जातीय संघर्ष होते-होते बच गया. यहां अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही रैली के दौरान आवास विकास कॉलोनी स्थित परशुराम चौक पर विवाद की स्थिति बन गई. रैली में शामिल भीम आर्मी के कुछ युवक जूते-चप्पल पहनकर चौक के ऊपर चढ़ गए और वहां नीला झंडा लगा दिया. इस दौरान नारेबाजी भी की गई, जिससे माहौल तनाव पूर्ण हो गया. इस घटना से कुछ देर पहले ब्राह्मण समाज के लोगों ने आर्य भट्ट की जयंती का कार्यक्रम किया था. भीम आर्मी के हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है..

यह भी पढ़ें...

घटना की जानकारी मिलते ही ब्राह्मण समाज के लोग मौके पर पहुंच गए और अपना विरोध जताया. सूचना पर पुलिस भी पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया. 

धार्मिक प्रतीकों से की गई छेड़छाड़!

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आवास विकास से भीम आर्मी से जुड़े लोग रैली निकाल रहे थे. सेक्टर-6 स्थित परशुराम चौक पर कुछ युवकों ने कथित रूप से अनुचित व्यवहार किया. ब्राह्मण समाज के लोगों का आरोप है कि वहां लगे धार्मिक प्रतीकों के साथ छेड़छाड़ की गई और सीसीटीवी कैमरे भी नुकसान पहुंचाए गए, जिसका वीडियो वायरल हुआ.

वीडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश बढ़ गया और लोग चौक पर एकत्र हो गए. इसी बीच, दूसरी रैली भी वहां से गुजरी, जहां दोनों पक्षों के बीच नारे बाजी हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और किसी भी तरह के टकराव को टाल दिया.

किया जाए गिरफ्तार

ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि वह सभी लोग भीम राव अंबेडकर का सम्मान करते हैं, लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. 

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को पुलिस दबाती हुए नजर आई. ACP शेषमणि उपाध्याय ने बताया, रैली के दौरान कुछ युवकों ने चौराहे पर झंडा लगाया था, लेकिन किसी प्रकार की तोड़फोड़ या तनाव की पुष्टि नहीं हुई है. कुछ लोगों द्वारा अफवाहें फैलाई गई थीं. घटना की गंभीरता को देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.