अंबेडकर जयंती पर यूपी के लखीमपुर खीरी में भारी बवाल-आगजनी, 20 पुलिसकर्मी तक हो गए चोटिल, ऐसा क्या हुआ?

अभिषेक वर्मा

15 Apr 2026 (अपडेटेड: 15 Apr 2026, 10:45 AM)

UP News: अंबेडकर जयंती के दिन यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में जो हुआ, उसने हड़कंप मचा दिया. यहां ऐसा बवाल हुआ, जिसमें 20 पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए.

Lakhimpur Kheri, Lakhimpur Kheri News, Lakhimpur Kheri Police, Lakhimpur Kheri Viral News, uproar in Lakhimpur Kheri, UP News, UP Viral News, UP Police, लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: अंबेडकर जयंती के दिन यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में जो हुआ, उसने हर किसी को चौंका दिया. यहां ऐसा बहाल मचा कि 20 पुलिसकर्मी तक घायल हो गए. यहां बाबा साहब की मूर्ति को स्थापित करने को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ, जो बाद में हिंसा में बदल गई. लोगों की पुलिस से झड़प भी हो गई और कई गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया गया.

यह भी पढ़ें...

सरकारी जमीन पर लगा दी बाबा साहब की प्रतिमा!

मिली जानकारी के मुताबिक,  मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज कस्बे में सरकारी भूमि पर मूर्ति लगाने को लेकर पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है. पुलिस और इलाके के लोगों के बीच समझौता हुआ था कि सरकारी जमीन पर सिर्फ अंबेडकर जयंती के दिन बाबा साहब की तस्वीर रखकर, उसपर माल्यार्पण किया जाएगा. 

इसी बीच कल कुछ लोगों ने ये समझौता तोड़ने की कोशिश की. कुछ लोग बाबा साहब की मूर्ति ले आए और उसे सरकारी जमीन पर रख दी. इस दौरान कार्यक्रम के आयोजकों और मूर्ति लेकर पहुंचे लोगों में विवाद हो गया. तभी मूर्ति गिर गई और खंडित हो गई.

पुलिस के साथ की गई मारपीट

विवाद बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची. मगर पुलिस के साथ भी लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले भी कर दिया. इस दौरान पुलिस ने हालातों को काबू करने के लिए बल प्रयोग भी किया. बताया जा रहा है कि इस हंगामे में 20 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. 

डीएम-एसपी मौके पर पहुंचीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए लखीमपुर खीरी जिले की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और जिले की एसपी ख्याति गर्ग भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और हालातों को काबू करने की कोशिश की. 

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर लखीमपुर खीरी जिले के (एडिशनल एसपी वेस्ट) अमित राय ने बताया, बाबा साहब की जयंती पर कार्यक्रम हो रहा था. तभी कुछ लोग उनकी मूर्ति ले आए और उसे सरकारी जमीन पर रख दिया. कार्यक्रम आयोजक और उन लोगों में विवाद हुआ. तभी मूर्ति खंडित हो गई. इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस से झड़प की और पथराव किया. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.