Youtuber Salim Vastik Attack: गाजिाबाद के लोनी में पूर्व मुस्लिम और लोकप्रिय यूट्यूबर सलीम वस्तिक पर हुए जानलेवा हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है. अब पीड़ित के बेटे ने इस मामले में कुछ विशेष लोगों और समूहों की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया है कि यह हमला सोची-समझी साजिश का हिस्सा है. सलीम वास्तिक के बेटे उस्मान ने इस हमले के खिलाफ भाटी बिल्डर, AIMIM नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू पर मुकदमा दर्ज कराया है. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आकिर सलीम वास्तिक की इन लोगों से क्या दुश्मनी थी. क्या इसके पीछे की वजह सलीम वास्तिक का मुस्लिम परंपराओं के खिलाफ बोलना था या वजह कुछ और थी?
ADVERTISEMENT
AIMIM नेता अजगर समेत इन लोगों पर आरोप
सलीम वस्तिक के बेटे उस्मान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके पिता अपने यूट्यूब चैनल पर जो मुद्दे उठाते थे उसकी वजह से कई लोग उनसे नाराज थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर सलीम वस्तिक की आवाज को दबाना चाहते थे. बेटे ने किसी का नाम लिए बिना यह संकेत दिया कि हमला करने वाले लोग उनके पिता की गतिविधियों और उनके विचारों के कट्टर विरोधी रहे हैं. हालांकि उस्मान ने जो FIR दर्ज कराई है उसमें हमले का जिम्मेदार भाटी बिल्डर, AIMIM नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू को ठहराया था. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया पर मिली धमकियों की जांच की जाए जिससे असली गुनहगारों तक पहुंचा जा सके.
बेटे ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं कि सुरक्षा की मांग के बावजूद पिता को पर्याप्त सुरक्षा क्यों नहीं दी गई. पुलिस का कहना है कि उन्होंने बेटे के बयानों और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीती रात जीशान का एनकाउंटर कर दिया जिसमें वह मारा गया. जीशान पर पुलिस ने 1 लाख का इनाम भी घोषित किया था. 26 फरवरी की सुबह अली गार्डन स्थित कार्यालय में सलीम वास्तिक पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था. इस हमले के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली जिसमें जीशान की पहचान मुख्य हमलावर के रूप में हुई. हमले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने जीशान पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.
ADVERTISEMENT









