खेसारी लाल यादव के साथ एल्विश को देख पटना में हिल गया पूरा सिस्टम, दोनों ने मिलकर मचाया धमाल

यूपी तक

02 Mar 2026 (अपडेटेड: 02 Mar 2026, 03:24 PM)

पटना में आयोजित होली मिलन समारोह में यूट्यूबर एल्विश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की जुगलबंदी ने धूम मचा दी. बिग बॉस विजेता एल्विश और खेसारी को एक साथ स्टेज पर परफॉर्म करते देख फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया.

Nirahua and Elvish Yadav

Nirahua and Elvish Yadav

Google CTA

Elvish Yadav and Khesari Viral Video: फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.एल्विश की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है. ऐसे में जब एल्विश यादव भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी से मिले तो फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई. हाल ही में एल्विश यादव होली मिलन समारोह के लिए पटना पहुंचे थे. यहां एल्विश यादव और खेसारी लाल यादव को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए. पटना में आयोजित इस होली मिलन समारोह में भोजपुरी, हरियाणवी और बॉलीवुड का अनोखा फ्यूजन देखने को मिला. जैसे ही एल्विश यादव स्टेज पर पहुंचे उन्होंने सबसे पहले खेसारी लाल यादव से हाथ मिलाया और फिर शुरू हुआ लाइव म्यूजिक और एनर्जी से भरा परफॉर्मेंस.दोनों ने एक साथ मिलकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया.

यह भी पढ़ें...

पटना पहुंचकर क्या बोले एल्विश?

मीडिया और फैंस से बातचीत के दौरान एल्विश यादव काफी खुश नजर आए. जब उनसे पटना आने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उत्साह के साथ कहा 'थैंक यू सो मच फॉर हैविंग मी. आज वाकई बहुत मजा आया. पटना आकर बहुत बढ़िया लगा.' एल्विश यादव की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2016 में 'द सोशल फैक्ट्री' यूट्यूब चैनल से करियर शुरू करने वाले इस लड़के ने 2023 में इतिहास रच दिया. बिग बॉस OTT 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आकर ट्रॉफी जीतना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा. इसके बाद उन्होंने 'प्लेग्राउंड सीजन 4' में मेंटर की भूमिका निभाई और 'एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग (ECL)' में अपनी टीम 'हरियाणवी हंटर्स' को चैंपियन भी बनाया.

वायरल हो रहा है खेसारी और एल्विश का वीडियो

सोशल मीडिया पर एल्विश और खेसारी के इस मिलन को फैंस सिस्टम और भोजपुरी पावर का मिलन बता रहे हैं. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और दोनों सुपरस्टार्स की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं.