सावधान! कहीं खूनी न निकल जाए इंस्टाग्राम की दोस्ती... प्रयागराज में मिला छात्रा का सड़ा-गला शव, ये मर्डर रौंगटे खड़े कर देगा

Prayagraj Crime News:  प्रयागराज में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद नाबालिग छात्र ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी. शादी के दबाव और गहनों के लालच में दिया वारदात को अंजाम.

Prayagraj Crime News

पंकज श्रीवास्तव

08 May 2026 (अपडेटेड: 08 May 2026, 09:55 AM)

follow google news

Prayagraj Crime News: प्रयागराज के गंगानगर जोन में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक 'लव स्टोरी' का रूहानी नहीं, बल्कि रूह कंपा देने वाला अंत हुआ है. जिस प्रेमी के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, उसी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से प्रेमिका का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है.

यह भी पढ़ें...

संगम नगरी में एक बार फिर सोशल मीडिया की दोस्ती खूनी साबित हुई है. मऊ आइमा थाना क्षेत्र के हरखपुर में शारदा सहायक नहर के पास झाड़ियों से एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान की पहचान की गई. वो 20 अप्रैल से लापता थी.

शादी का दबाव बना हत्या की वजह?

डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक, खुशी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर बहरिया क्षेत्र के रहने वाले 17.5 वर्षीय असमित वर्मा से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों का मेलजोल बढ़ा और प्यार हो गया. आरोपी असमित ने पुलिस को बताया कि खुशी उस पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसे लेकर वह परेशान था. 20 अप्रैल को असमित ने खुशी को मिलने बुलाया और उसे बाइक से मऊ आइमा ले गया. वहां सुनसान जगह पर उसने धारदार हथियार से खुशी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया.

गहने और नकदी के लिए की हत्या?

मृतका के पिता लक्ष्मी नारायण पाल ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनकी बेटी घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर निकली थी. परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने गहने और पैसे हड़पने के बाद खुशी की निर्ममता से हत्या कर दी. मृतका की छोटी बहन मुस्कान ने बताया कि परिवार ने पहले दोनों को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वे चोरी-छिपे बात करते रहे.

पुलिस ने अब तक क्या-क्या कार्रवाई की?

परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की है, क्योंकि शव काफी पुरानी होने के कारण सड़ी-गली अवस्था में मिला था. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार और अन्य साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है. डीसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दुखी परिजनों ने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की है.

ये भी पढ़ें: युवक के सामने उसकी मंगेतर का हुआ था गैंगरेप... 1 लाख के इनामी बबलू सिंह का हुआ एनकाउंटर, बदमाश अब इस हाल में है