इंस्टाग्राम पर जिस लड़की से दिल लगा रहा था प्रभुदत्त त्रिपाठी वो निकली उसकी ही पत्नी, कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

पंकज श्रीवास्तव

06 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

Prayagraj News: प्रयागराज की सोनी त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अपने भगोड़े पति को जाल में फंसाया. दारागंज के मंदिर में जब पति प्रेमिका से मिलने पहुंचा, तो सामने पत्नी को देख दंग रह गया। अब मामला पुलिस के पास है.

Prayagraj News:सांकेतिक तस्वीर

Prayagraj News:सांकेतिक तस्वीर

Google CTA

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपको लगेगा कि आप किसी फिल्म को कोई इंट्रे्स्टिंग सीन देख रहे हों. प्रतापगढ़ के किसुनदास गांव के रहने वाले प्रभुदत्त त्रिपाठी उर्फ राजा की शादी सोनी त्रिपाठी से हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है.  सोनी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे ससुराल से निकाल दिया गया. पिछले 5 सालों से वह अपनी छोटी सी बेटी के साथ मायके में रह रही थी. लेकिन इस दौरान प्रभुदत्त ने कभी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी और ना ही पत्नी-बच्ची की खबर ली. 

यह भी पढ़ें...

पत्नी का मास्टरप्लान

पिछले 5 साल से जिस पति ने अपनी पत्नी और मासूम बेटी का हाल तक नहीं पूछा था वह सोशल मीडिया की एक फर्जी आईडी के जाल में ऐसा फंसा कि सीधे पुलिस की कोठरी में जा पहुंचा. पत्नी सोनी ने सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर पति को रिक्वेस्ट भेजी और उससे बात करना शुरू कर दी.  दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और प्रभुदत्त उस फेक प्रोफाइल वाली लड़की के प्यार में इस कदर पागल हुआ कि उसने शादी तक का दबाव बनाना शुरू कर दिया.

 

प्रेमिका की जगह निकली पत्नी

कई दिनों की चैटिंग के बाद 2 मई को दारागंज के नागवासुकी मंदिर में मिलने का समय तय हुआ. प्रभुदत्त बड़े अरमान लेकर अपनी नई प्रेमिका से मिलने पहुंचा. लेकिन जैसे ही उसने सामने खड़ी महिला को देखा तो उसके होश उड़ गए और उसका सारा रोमांस डर में बदल गया. जिसे वह अपनी होने वाली पत्नी समझ रहा था वह उसकी असल पत्नी सोनी निकली.

सच्चाई सामने आते ही प्रभुदत्त बौखला गया. आरोप है कि उसने मंदिर परिसर में ही सोनी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भागने की कोशिश की. हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. दारागंज पुलिस ने तुरंत पहुंचकर 'साहब' को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने सोनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और अब आरोपी पति सलाखों के पीछे अपनी हरकतों का हिसाब दे रहा है.