7 बच्चों की मां लक्ष्मी पति को छोड़ अपने समधी के साथ हो गई फरार...फिर जो हुआ वो चौंका देगा

यूपी तक

• 11:53 AM • 17 Jul 2026

Kaushambi News: कौशांबी से रिश्तों को हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक पति ने आरोप लगाया है कि उसकी सात बच्चों की मां पत्नी को उसका ही समधी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.

Google CTA

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को उसका ही समधी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. पति का दावा है कि उसकी पत्नी सात बच्चों की मां है और वह 13 जुलाई से लापता है. इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

यह भी देखें...

पत्नी के गायब होने के बाद पति ने दर्ज कराई शिकायत

पूरा मामला कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. यहां रहने वाले इंद्रराज नाम के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई. परिवार ने पहले अपने स्तर पर महिला की तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस का सहारा लिया. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को कोई और नहीं बल्कि उसके समधी राकेश कुमार अपने साथ ले गया है.

समधी पर लगाए गंभीर आरोप

इंद्रराज का कहना है कि उसे पहले इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी पत्नी और समधी के बीच किसी तरह का संपर्क है. पत्नी के लापता होने के बाद जब उसने राकेश कुमार से फोन पर बात की तो उसे कथित तौर पर धमकी दी गई.

पति का आरोप है कि राकेश ने उससे कहा कि महिला अब उसके साथ रह रही है और जहां शिकायत करनी है कर लो. इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

गांव में चर्चा का विषय बना मामला

इस घटना के बाद पूरे गांव में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं. कुछ लोग इसे पारिवारिक रिश्तों में आई दरार बता रहे हैं, तो कुछ इसे परिवार से जुड़ा गंभीर विवाद मान रहे हैं. हालांकि, इस मामले में अभी तक केवल पति के आरोप सामने आए हैं. महिला की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

पुलिस कर रही महिला की तलाश

शिकायत मिलने के बाद कोखराज थाना पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है. महिला के मिलने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान अगर कोई आपराधिक तथ्य सामने आते हैं तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पति ने लगाया धमकी देने का आरोप

पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि समधी उसे परेशान कर रहा है और धमकी दे रहा है. उसका कहना है कि वह काफी परेशान है और उसे लगातार डराया जा रहा है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के सामने आने के बाद ही यह साफ होगा कि वह अपनी इच्छा से गई है या फिर उसके साथ किसी तरह की जबरदस्ती हुई है.