बस्ती में 5 बच्चों की मां को हो गया 3 बच्चों के बाप से प्यार...फिर पति की ये इमोशनल कर देने वाली बात आई सामने!

यूपी तक

• 12:17 PM • 17 Jul 2026

Basti News: बस्ती जिले से शादीशुदा रिश्ते से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पांच बच्चों की मां के गांव के ही एक युवक के साथ जाने का आरोप पति ने लगाया है.

Google CTA

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से शादी और रिश्तों से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी गांव के ही एक युवक के साथ चली गई है. पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी पांच बच्चों की मां है और दोनों की शादी को करीब 22 साल हो चुके हैं. अब वह पत्नी की बरामदगी और न्याय की मांग को लेकर पुलिस के चक्कर लगा रहा है.

यह भी देखें...

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पूरा मामला बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बगही गांव का बताया जा रहा है. यहां रहने वाले गतिराम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का गांव के ही रहने वाले संजय नाम के युवक के साथ लंबे समय से संबंध चल रहा था.

पति का कहना है कि उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. आरोप है कि 12 जुलाई को उसकी पत्नी घर से नकदी, मोबाइल फोन और जेवरात लेकर संजय के साथ चली गई.

'हमारे पांच बच्चे हैं, हम कहां जाएं'

पीड़ित पति ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उसकी शादी को करीब 22 साल हो चुके हैं और उनके पांच बच्चे हैं. उसने आरोप लगाया कि पत्नी के चले जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी और बच्चों के भविष्य को लेकर वह परेशान है. उसका कहना है कि वह बार-बार पत्नी को समझाता रहा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अब वह पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है.

आरोपी युवक भी है तीन बच्चों का पिता

पीड़ित पति के मुताबिक, जिस युवक पर पत्नी को ले जाने का आरोप है, वह भी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं. पति का आरोप है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे, जिसकी जानकारी धीरे-धीरे गांव में भी फैल गई थी. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

पति ने लगाए धमकी देने के आरोप

पीड़ित का आरोप है कि पत्नी को साथ ले जाने वाला युवक उसे धमकी दे रहा है. उसने पुलिस से पत्नी को बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पति ने कहा कि वह अपनी इज्जत और परिवार को लेकर परेशान है और समझ नहीं पा रहा कि अब आगे क्या करे.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मामले में लालगंज थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है. तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल महिला और आरोपी युवक के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है. वहीं, इस घटना को लेकर गांव से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चाएं तेज हैं.