पत्नी ने पति की गाड़ी पर किए हथौड़े से ताबड़तोड़ वार...बिजनौर की महिला ने ऐसा क्यों किया? वजह जान दिमाग हिल जाएगा

ऋतिक राजपूत

14 Nov 2025 (अपडेटेड: 14 Nov 2025, 09:03 AM)

UP News: यूपी के बिजनौर में एक पत्नी अपने पति पर भड़क गई. इसके बाद उसने जो किया, उसने सभी को हैरान करके रख दिया.

Bijnor, Bijnor News, Bijnor viral news, Bijnor viral video, Bijnor police, up news, up viral news, up latest news, बिजनौर, बिजनौर न्यूज, बिजनौर वायरल न्यूज, बिजनौर क्राइम, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: पति-पत्नी में हल्की नोकझोंक या मामूली विवाद होना आम बात है. मगर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पत्नी ने अपने पति के साथ जो किया, उसने सभी को चौंका दिया. पत्नी अपने पति से किसी बात पर गुस्सा हो गई. इस गुस्से के बाद पत्नी ने पति से बदला लिया. अब उसका ये बदला ही चर्चाओं में आ गया है.

यह भी पढ़ें...

पत्नी ने ऐसे लिया पति से बदला

आपको बता दें कि बिजनौर के थाना नजीबाबाद थाना के रम्मनवाला गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने पति से बदला लिया है. पत्नी अपने पति से काफी नाराज थी और उसपर भड़की हुई थी. बताया जा रहा है कि पत्नी खर्चे के लिए रुपये मांग रही थी. मगर पति ने खर्चे के रुपये देने से मना कर दिया. इस बात से पत्नी बुरी तरह से भड़क गई.

पत्नी के गुस्से का ये वीडियो देखिए

पत्नी ने पति से ऐसे लिया बदला

बता दें कि इसके बाद पत्नी गैराज गई. यहां पति की गाड़ी खड़ी हुई थी. यहां गाड़ी मरम्मत के लिए खड़ी थी. इसके बाद पत्नी ने अपने हाथ में हथौड़ा लिया और गाड़ी पर चलाना शुरू कर दिया. इस दौरान पत्नी ने गाड़ी के सभी शीशे तोड़ डाले.

इस दौरान वहां मौजूद मिस्त्री ने भी महिला को रोकने की कोशिश की. मगर उसने किसी की नहीं सुनी. उसने अपना पूरा गुस्सा पति की गाड़ी पर निकाल दिया. जब महिला ने किसी की नहीं सुनी तो वहां मौजूद मिस्त्री ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया.

पत्नी के गुस्से का वीडियो वायरल

बता दें कि अब ये वीडियो सोशल मीडिया और बिजनौर क्षेत्र में वायरल हो रहा है. पत्नी ने जिस तरह से पति पर गुस्सा उसकी गाड़ी पर उतारा है, उसपर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. लोग पत्नी का बदला देखकर हैरान भी हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है. ये पूरा मामला बिजनौर में चर्चाओं का विषय बना हुआ है.