UP News: इटावा का रहने वाला विजय कुशवाहा दिल्ली में नौकरी करता था. वह शादीशुदा भी था. मगर उसका अफेयर अपनी साली से था. पत्नी की मौसेरी बहन के साथ उसका संबंध था. पिछले दिनों ही विजय अपनी साली को भगा ले गया था. बताया जा रहा है कि उसने उसके साथ दिल्ली में शादी भी कर ली थी. मगर अब विजय ने अपनी प्रेमिका के साथ ही ऐसा कांड कर डाला, जिसने सभी को हिला कर रख दिया.
ADVERTISEMENT
बता दें कि विजय ने साली से शादी की. फिर उसे इटावा लेकर आया और यहां लाते ही उसकी निर्मम हत्या कर डाली. विजय ने ईंट से कुचलकर प्रेमिका की हत्या कर डाली. इसके बाद वह खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया और सरेंडर भी कर दिया. बता दें कि मृतका का नाम सुनैना है.
कहां शुरू हुआ विजय और सुनैना का अफेयर और क्यों की हत्या?
मृतक सुनैना के पिता का कहना है कि आरोपी उनके साडू का दामाद है. वह घर आता जाता था. इसी दौरान उसने बेटी को बहका दिया और बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया. पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस में बेटी के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी. मगर अब बेटी को मार डाला गया.
पुलिस क्षेत्राधिकारी आर.सी. शर्मा के मुताबिक, आरोपी अपनी नाबालिग साली को 5 मार्च को लेकर दिल्ली चला गया था. मामले में गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी. पुलिस तलाश कर रही थी. आरोपी युवती को इटावा वापस लेकर आ गया था. पूछताछ में सामने आया है कि विजय ने साली को घर जाने को कहा. मगर घर जाने के लिए युवती तैयार नहीं हुई. इसी को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने गला दबाकर और फिर ईंट से हमला करके, उसकी हत्या कर दी.
आरोपी की पत्नी का क्या कहना है?
हत्यारोपी विजय की पत्नी निशा ने बताया, उसकी 7 माह की बेटी भी है. वह और पति दिल्ली में रहते थे. होली पर घर आए थे. आने के बाद से पति गायब था. पत्नी का कहना है कि उसके पति ने उसकी बहन की हत्या की है. पति को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.
आपको बता दें कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, उसे जेल भी भेज दिया है.
ADVERTISEMENT









