बाइक से जा रहे उन्नाव के लवकुश यादव को सड़क पर खड़े युवक ने मार दी गोली, कौन है ये दबंग आरोपी? नाम पता चला

सूरज सिंह

12 Mar 2026 (अपडेटेड: 12 Mar 2026, 02:41 PM)

UP News: यूपी के उन्नाव से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां लवकुश यादव नाम के युवक को सड़क पर खड़े युवक ने अचानक गोली मार दी. जानिए फिर क्या हुआ?

Deoria, Deoria News, Deoria Crime, Deoria Police, Deoria Crime News, Deoria Police, UP News, UP Viral News, UP Crime News, देवरिया, देवरिया न्यूज, देवरिया क्राइम, देवरिया पुलिस, देवरिया क्राइम न्यूज, देवरिया पुलिस

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक युवक को गोली मारते हुए दिखाया गया है. यहां बाइक सवार पीड़ित को अचानक सड़क पर खड़े आरोपी ने गोली मार दी. मगर घटना का पूरा वीडियो घायल युवक के मोबाइल कैमरे में कैद हो गया. फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है. मगर इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें...

लवकुश यादव को किसने मारी गोली? 

ये पूरा मामला अचल गंज थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां जमनी पुरवा के रहने वाले 22 साल के लवकुश यादव को रास्ते में गोली मार दी गई.  गोली मारते लाइव शॉट घायल युवक के मोबाइल कैमरे में कैद हो गया. घायल युवक को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रास्ते में खड़े दबंगों ने बाइक सवार युवक को गोली मारी है.

किसपर है आरोप?

जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक लवकुश ने बताया कि वह हडहा बाजार से घर जा रहा था. तभी रास्ते में खड़े चंदन निषाद ने अपने साथी के साथ उसके ऊपर गोली चला दी.  लवकुश यादव का ये भी कहना है कि उसकी चंदन निषाद के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी. उसे नहीं पता कि आरोपियों ने उसे मारने की कोशिश क्यों की?

फिलहाल ये पूर मामला चर्चाओं में आ गया है. वीडियो वायरल है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.