4 बहनों के इकलौते भाई मिथुन रावत का रेत दिया गया गला, बाराबंकी और लखनऊ पुलिस साथ में क्यों कर रहीं इस केस की जांच?

सैयद रेहान मुस्तफा

08 Mar 2026 (अपडेटेड: 08 Mar 2026, 03:30 PM)

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी में मिथुन रावत नाम के युवक की लाश मिली है. मृतक लखनऊ का रहने वाला था. घर में छोटी बहन की शादी थी.

Barabanki, Barabanki News, Barabanki Viral News, Barabanki Crime, Barabanki Crime News, Barabanki Police, UP News, UP Viral News, बाराबंकी, बाराबंकी न्यूज़, बाराबंकी वायरल न्यूज, बाराबंकी क्राइम

UP News

Google CTA

UP News: बाराबंकी और लखनऊ सीमा के बीच स्थित मदारपुर नहर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक युवक का शव देखा. युवक की हत्या गला रेतकर की गई थी. बता दें कि युवक का शव खेत में पड़ा हुआ मिला. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

यह भी पढ़ें...

किसकी थी ये लाश?

मृतक की पहचान मिथुन रावत के रूप में हुई है. ये लखनऊ के अरिगवां स्थित श्रीराम पूर्वा सुभान नगर का रहने वाला था. पीड़ित परिजनों के मुताबिक मिथुन शुक्रवार रात करीब 9 बजे से घर से लापता था. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था. शनिवार के दिन परिजनों को पुलिस से मिथुन की लाश को लेकर खबर मिली. 

क्या हुआ मिथुन के साथ?

बता दें कि घटना की जांच बाराबंकी पुलिस कर रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी बाराबंकी विकास चंद्र त्रिपाठी, फतेहपुर क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया और कुर्सी थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह खुद मौके पर पहुंचे. 

आपको बता दें कि ये मामला दो जिलों की सीमा से जुड़ा हुआ है. ऐसे में इस केस की जांच बाराबंकी पुलिस के साथ-साथ लखनऊ पुलिस भी कर रही है. दोनों जिलों की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं.

छोटी बहन की शादी होनी थी

मृतक के पिता छविनाथ रावत ने बताया, मिथुन चार बहनों का इकलौता भाई था. परिवार में 12 मार्च को छोटी बहन की शादी होने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. फिलहाल इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.