बिजनौर में सीएम योगी का सबसे बड़ा मुस्लिम फैन... ताबिश निसार ने सीने पर बनवाया परमानेंट टैटू, लिखा- Next PM

ऋतिक राजपूत

• 12:47 PM • 16 Sep 2026

बिजनौर के वकील ताबिश निसार ने सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी दीवानगी जताते हुए सीने पर परमानेंट टैटू बनवाया है. टैटू में योगी को अगला प्रधानमंत्री बताया गया है. ताबिश ने सुशासन, कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की जमकर तारीफ की.

CM Yogi muslim fan

CM Yogi muslim fan

Google CTA

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक प्रशंसक का अनोखा अंदाज पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. मुस्लिम समुदाय से आने वाले पेशे से वकील ताबिश निसार ने सीएम योगी के प्रति अपनी दीवानगी को हमेशा के लिए अमर करने के लिए अपने सीने पर परमानेंट टैटू बनवाया है. टैटू में उन्होंने योगी आदित्यनाथ को देश का अगला प्रधानमंत्री तक करार दिया है. ताबिश का कहना है कि यह कोई दिखावा नहीं बल्कि योगी सरकार के सुशासन,कानून-व्यवस्था और बिना भेदभाव वाली नीतियों के प्रति उनका अटूट भरोसा है.

यह भी पढ़ें...

ताबिश ने टैटू में क्या लिखा है?

ताबिश निसार खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जबरा फैन बताते हैं. उन्होंने अपने सीने पर अंग्रेजी में 'Next PM-CM Sahab Maharaj Ji Yogi Ji BJP' लिखवाया है. आमतौर पर राजनीतिक समर्थक पोस्टर,झंडे या टी-शर्ट के जरिए अपनी पसंद जाहिर करते हैं. लेकिन ताबिश ने अपने राजनीतिक समर्थन को अपने शरीर पर हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज कराने का अनूठा फैसला किया.

मोदी जी के बाद योगी संभालें देश की कमान-ताबिश

ताबिश निसार का कहना है कि वह योगी आदित्यनाथ को सिर्फ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखते बल्कि उनके कड़े फैसलों और काम करने की शैली से बेहद प्रभावित हैं. उनकी दिली तमन्ना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश की कमान योगी आदित्यनाथ ही संभालें. इसी राजनीतिक सोच और इच्छा को उन्होंने अपने सीने पर बनवाया है.

योगी राज में न कर्फ्यू और न दंगा-ताबिश

योगी सरकार के कामकाज की खुलकर तारीफ करते हुए ताबिश निसार ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है, प्रदेश से कर्फ्यू और दंगों जैसा माहौल हमेशा के लिए खत्म हो गया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराध पर पूरी तरह से नकेल कसी है और प्रदेश को भयमुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक काम किया है.

योजनाओं में शून्य भेदभाव और बेटियों की सुरक्षा

ताबिश निसार ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी धर्म या जाति के भेदभाव के हर गरीब तक पहुंच रहा है. उन्होंने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करती हैं.इसी निष्पक्ष कार्यशैली ने उन्हें सीएम योगी का सबसे बड़ा प्रशंसक बना दिया. फिलहाल ताबिश निसार का यह अनोखा टैटू अब हर तरफ चर्चा बटोर रहा है. 
 

ये भी पढ़ें: क्या 4 दिसंबर को ही होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? क्रिकेटर के भाई सोनू की इस बात से आया ट्विस्ट