कासगंज से गायब देवर-भाभी के नहर में तैरते मिले शव, हाथ बंधे थे... देखते ही दंग रह गया पति!

यूपी तक

• 09:31 AM • 18 Sep 2026

उत्तर प्रदेश के एटा में नौ दिन से लापता देवर-भाभी के शव हजारा नहर में मिलने से हड़कंप मच गया. दोनों के हाथ बंधे होने की बात सामने आने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

UP Tak

प्रतीकात्मक तस्वीर

Google CTA

उत्तर प्रदेश के एटा में नौ दिन से लापता देवर-भाभी के शव हजारा नहर में मिलने से हड़कंप मच गया. मिरहची थाना क्षेत्र के कुटैना माफी गांव के पास गुरुवार को दोनों के शव पानी में तैरते मिले. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें...

मृतकों की पहचान कासगंज जिले के रहने वाले कृष्णकांत पुत्र गिरीश चंद्र और उसकी भाभी प्रियंका पत्नी पंकज के रूप में हुई है. दोनों के शव एक साथ मिलने और हाथ बंधे होने की बात सामने आने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है.

8 सितंबर को नहर में छलांग लगाने की बात

मामला एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में कुटैना माफी गांव के समीप स्थित हजारा नहर का है. जानकारी के मुताबिक, 8 सितंबर को कृष्णकांत और उसकी भाभी प्रियंका ने कासगंज के नदरई स्थित नहर में छलांग लगाई थी. इसके बाद स्थानीय पुलिस और फ्लड टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई थी.

लगातार नौ दिनों तक तलाश के बाद गुरुवार को करीब साढ़े दस बजे दोनों के शव मिरहची क्षेत्र के कुटैना माफी स्थित हजारा नहर में तैरते मिले. एक साथ शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

मृतका के पति ने जताई हत्या की आशंका

मृतका प्रियंका के पति पंकज ने बताया कि नहर में मिले शवों में उसका भाई कृष्णकांत और उसकी पत्नी प्रियंका शामिल हैं. पंकज का कहना है कि उसका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता. उन्होंने गांव में दुश्मनी होने की बात भी कही और मामले में हत्या की आशंका जताई.

परिवार की ओर से लगाए गए इन आरोपों के बाद मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. दोनों नहर तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच अब पुलिस के सामने है. हाथ बंधे मिलने की बात भी जांच का अहम हिस्सा हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि और मौत के कारण का पता जांच के बाद ही चलेगा.

पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी मौत की वजह

मिरहची पुलिस ने दोनों शवों को नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल, हत्या की आशंका को लेकर परिवार के आरोपों की जांच की जा रही है.

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि देवर-भाभी की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या वजह थी. मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच के निष्कर्ष का इंतजार है.