बुर्का पहनकर कांवड़ क्यों ला रही हैं तमन्ना मलिक? खुद ही बता दी हैरान कर देने वाली वजह

UP News: संभल में तमन्ना मलिक नाम की महिला बुर्का पहनकर कांवड़ ला रही हैं. वह काफी वायरल हो रही हैं और चर्चाओं में बनी हुई हैं. जानिए इसके पीछे की वजह?

UP News

अभिनव माथुर

15 Feb 2026 (अपडेटेड: 15 Feb 2026, 11:12 AM)

follow google news

UP News: यूपी के संभल की तमन्ना मलिक इस समय काफी वायरल हैं. वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तमन्ना मलिक ने बुर्का पहन रखा है. मगर उनके हाथों में कांवड़ हैं और वह हर-हर महादेव के जयकारें भी लगा रही हैं. इस वीडियो के बाद उनपर सवाल भी उठ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें...

आखिर मुसलमान होते हुए भी तमन्ना मलिक क्यों कांवड़ लाई हैं? अब इसका जवाब उन्होंने दे दिया है. बता दें कि हमारे सहयोगी आज तक ने उनसे बात की. इस दौरान उन्होंने अपने बारे में सब बताया.

शादी की मन्नत मांगी थी...

तमन्ना मलिक ने बताया, उन्होंने अमन त्यागी से शादी की मन्नत मांगी थी. ये मन्नत उनकी पूरी हो गई. इसके बाद उन्होंने कांवड़ लाने का अपना संकल्प पूरा किया. तमन्ना मलिक का कहना है कि इस कांवड़ यात्रा में उनके पति ने भी उनका पूरा साथ दिया. अब वह संभल के छैमनाथ तीर्थ में जलाभिषेक करेंगी.

बुर्के में कांवड़ ला सकती हैं महिलाएं...

इस दौरान तमन्ना मलिक ने महिलाओं को भी संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जिन भी बहनों का मन कांवड़ लाने का है, वह बुर्के में कांवड़ ला सकती हैं. अगर कोई बहन बंदिशों में है तो वह बिना डरे सनातन धर्म में आ सकती है. 

इस दौरान तमन्ना मलिक ने ये भी कहा कि जब उनके साथ पुलिस सुरक्षा नहीं थी, तो उन्हें परेशानी हुई. मगर अब उन्हें पूरी सुरक्षा मिल रही है. प्रशासन उनकी मदद कर रहा है.

आपको बता दें कि बुर्का पहने तमन्ना मलिक के चारों तरफ निजी वॉलिंटियर्स, पुलिस और पीएसी के जवान हैं. उनका जगह-जगह स्वागत भी किया गया है. वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.