मुरादाबाद में तैनात कांस्टेबल अमित कुमार ने क्यों की अपनी जिंदगी खत्म? आखिरी नोट पढ़कर चौंकी पुलिस भी

जगत गौतम

• 06:15 PM • 17 Mar 2025

UP News: पुलिस ने मुरादाबाद में तैनात मृतक सिपाही अमित कुमार के कमरे की तलाशी ली तो उसकी एक डायरी मिली. डायरी में एक नोट मिला. मृतक ने आखिरी नोट में सब कुछ बताया है.

Moradabad, Moradabad News, Moradabad Police, Moradabad Viral News, Moradabad Crime News, up news, मुरादाबाद, मुरादाबाद न्यूज, मुरादाबाद पुलिस, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक कांस्टेबल ने अपनी जान दे दी. मृतक के पास से एक डायरी मिली है. डायरी में उसका आखिरी नोट मिला है, जिसमें उसने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. मृतक का नाम अमित कुमार है. आखिरी नोट में मृतक ने डायल-112 में तैनात सिपाही और होमगार्ड पर आरोप लगाए हैं.

यह भी पढ़ें...

अमित कुमार ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

ये पूरा मामला शहर के मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर से सामने आया है. यहां कांस्टेबल अमित कुमार ने रविवार को अपनी जान दे दी. पुलिस ने मृतक के कमरे की तलाशी ली तो उसकी एक डायरी मिली. डायरी में एक नोट मिला. मृतक ने आखिरी  नोट में आरोप लगाया है कि डायल-112 पर तैनात सिपाही और होमगार्ड  40 लीटर पेट्रोल के मामले के बहाने विभागीय कार्रवाई की धमकी देते थे. वह उसका उत्पीड़न करते थे. इसलिए उसने खुद को खत्म करने का फैसला लिया. इस अब पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विभागीय जांच शुरू कर दी है.

कौन था मृतक सिपाही?

मिली जानकारी के मुताबिक, सिपाही अमित अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के अटेरना गांव का रहने वाला था. वह 2016 में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था. मुरादाबाद में  यूपी-112 पीआरवी में तैनात था. मृतक सिपाही मुरादाबाद में किराए का मकान लेकर रहता था. मृतक की पत्नी  और 2 बेटे अमरोहा के गजरौला में रहते थे.

आखिरी नोट में क्या लिखा है? 

सिपाही ने अपने आखिरी नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार सिपाही और होमगार्ड को बताया है. साथ में 40 लीटर पेट्रोल की बात भी लिखी है. उसने लिखा है कि यूपी-112 की पीआरवी तैनात पुलिस कर्मी और होमगार्ड उसे 40 लीटर पेट्रोल के लिए परेशान कर रहे थे. पेट्रोल गाड़ी में भरवाया गया था लेकिन कार्ड पर नहीं चढ़ा. इसी बात को लेकर साथी पुलिस कर्मी ब्लैकमेल कर रहे थे.

एसपी सिटी रण विजय सिंह ने ये बताया 

इस पूर मामले पर एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया, सिपाही ने जान दी है. एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. केस दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिया गया है. आरोपों की जांच की जा रही है.