देवरिया में आशीष पांडेय ने बुजुर्ग दलित महिला और उसके बेटे को लात-घूसों से क्यों पीटा? फिर आरोपी का हुआ ये हाल 

राम प्रताप सिंह

25 Feb 2025 (अपडेटेड: 25 Feb 2025, 04:41 PM)

Deoria News: देवरिया में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग दलित महिला और उसके बेटे की पिटाई का वीडियो वायरल. पुलिस ने आरोपी आशीष पांडेय को गिरफ्तार किया.

Deoria News

Deoria News

Google CTA

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीन विवाद के चलते एक शख्स द्वारा एक बुजुर्ग दलित महिला और उसके बेटे की लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह घटना गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर नगर पंचायत के विशुनपुरा प्रथम वॉर्ड की है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. 

यह भी पढ़ें...

रुद्रपुर के सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है. गौरीबाजार थाना पुलिस ने पीड़ित रामज्ञानी प्रसाद की शिकायत के आधार पर आशीष पांडेय और मनीष पांडेय के खिलाफ धारा 117(2), 115(2), 352, 351(2), BNS और 3(2)5 SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही आरोपी आशीष पांडेय को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. 

 

 

जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरा प्रथम निवासी रामज्ञानी प्रसाद और ओम प्रकाश पांडेय के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. 23 फरवरी को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद तहरीर और वीडियो के अनुसार आशीष पांडेय ने पहले बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारकर सड़क पर गिरा दिया और फिर रामज्ञानी प्रसाद की जमकर पिटाई की. फिलहाल पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है.