ये बंदरिया वाली चला रही थी सेक्स रैकेट और अचानक इसके घर से निकल भागने लगे अर्ध नग्न युवक! फिरोजाबाद में गजब का कांड

Firozabad News: फिरोजाबाद में 'बंदरिया वाली' के सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! स्कूल के पास चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर पुलिस की रेड, अर्धनग्न हालत में भागे ग्राहक.

Firozabad News

Firozabad News

सुधीर शर्मा

27 Feb 2026 (अपडेटेड: 27 Feb 2026, 07:27 PM)

follow google news

फि‍रोजाबाद की वो बंदरिया वाली अब पुलिस की गिरफ्त में है. फि‍रोजाबाद की गलियों में सेक्स रैकेट का व्यापार फल-फूल रहा था जिसकी मास्टरमाइंड ये अजीबोगरीब नाम वाली महिला बंदरिया वाली थी. वैसे तो इसका असली नाम रामश्री देवी है पर इसकी पहचान अब बंदरिया वाली के रूप में हो गई थी. ये कहानी शुरू होती है फिरोजाबाद के आजाद नगर से. यहां एक स्कूल के ठीक बगल में सेक्स रैकेट धड़ल्ले से चल रहा था. थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य को मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि बंदरिया वाली के घर के अंदर गंदे काम हो रहे हैं. पुलिस ने जैसे ही घर की में दस्तकडी तो वहां हड़कंप मच गया. 

यह भी पढ़ें...

'भागो पुलिस आ गई'

जैसे ही पुलिस आंगन में दाखिल हुई, सेक्स रैकेट की संचालिका रामश्री उर्फ बंदरिया वाली जोर-जोर से चिल्लाने लगी, 'भागो, पुलिस आ गई!' उसकी आवाज सुनते ही कमरे के अंदर से दो युवक अर्धनग्न अवस्था में बाहर की ओर भागे। लेकिन पुलिस पहले से तैयार थी. पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. वहीं कमरे से निकल रही एक दूसरी महिला को महिला पुलिसकर्मियों ने ऑन द स्पॉट धर दबोचा.

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार?

पुलिस ने बताया है कि रामश्री देवी उर्फ बंदरिया वाली इस गिरोह की असली मास्टरमाइंड थी. रेश्मा वो महिला है जिसे सेक्स रैकेट के लिए खास तौर पर यहां बुलाया गया था. दिनेश कुमार शर्मा और रामजी वो दो ग्राहक हैं जो मौके पर रंगे हाथ पकड़े गए. 

पूछताछ में बंदरिया वाली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि वह रेश्मा को अपने पास रखती थी और ग्राहकों से मोटी रकम वसूलती थी. पुलिस को मौके से 4800 रुपये बरामद हुए. पकड़े गए ग्राहकों ने बताया कि सौदा महज 300-300 रुपये में तय हुआ था. पुलिस चारों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें: विकास की दूसरी पत्नी डोली का था मुस्लिम युवक से अफेयर, पति और बेटी की मौत के बाद सामने आया दुबई वाला एंगल