लेटेस्ट न्यूज़

विकास की दूसरी पत्नी डोली का था मुस्लिम युवक से अफेयर, पति और बेटी की मौत के बाद सामने आया दुबई वाला एंगल

Unnao Extra Marital Affair: यूपी के उन्नाव में पत्नी की बेवफाई से आहत होकर पति विकास गुप्ता ने अपनी 14 साल की बेटी संग ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. आरोप है कि दूसरी पत्नी डोली का किसी अन्य समुदाय के युवक से अफेयर था और वह दुबई भागना चाहती थी.

ADVERTISEMENT

Unnao News
Unnao News
social share
google news

Unnao Extra Marital Affair: यूपी के उन्नाव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक पति विकास ने अपनी बेटी के साथ सिर्फ इसलिए जान दे दी क्योंकि उसकी पत्नी डोली का किसी मुस्लिम युवक के साथ अफेयर था. आरोप है कि मृतक विकास की पत्नी अपने प्रेमी के साथ दुबई भागने की फिराक में थी. विकास को पत्नी के अफेयर की जानकारी थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था. बीच में पति ने पत्नी डोली को काफी समझाया था जिसके बाद उसे लगा कि दोनों के बीच अब कोई तीसरी नहीं है. लेकिन उसकी पत्नी अभी भी अपने आशिक को नहीं भूली थी.