प्रतापगढ़ के सपा नेता लाल बहादुर यादव की घर से 500 मीटर की दूरी पर जिस तरह से हुई मौत, आप भी कांप जाएंगे

सुनील यादव

16 Feb 2026 (अपडेटेड: 16 Feb 2026, 05:20 PM)

Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ में सपा नेता लाल बहादुर यादव के साथ जो हुआ, उसे जान आप भी हिल जाएंगे. उनकी मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया है.

Pratapgarh, Lal Bahadur Yadav, Samajwadi Party, SP leader car accident, Samajwadi leader tragic death, petrol pump pole, CCTV footage, Crime in UP, Pratapgarh News

UP News

Google CTA

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के बाबूगंज बाजार के पास रहने वाले ठेकेदार और समाजवादी पार्टी के नेता लाल बहादुर यादव के साथ जो हुआ, उसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया. अपने ही घर से 500 मीटर की दूरी पर जिस तरह से उनकी मौत हुई, उसने सभी को दहला कर रख दिया. कार सवार लालबहादुर यादव को बचने का एक भी मौका नहीं मिला और ऊपर से आई मौत ने पलभर में उनसे उनकी जिंदगी छीन ली.

यह भी पढ़ें...

क्या हुआ लाल बहादुर यादव के साथ?

कार से शहर जा रहे ठेकेदार व सपा नेता लाल बहादुर यादव की गाड़ी पर रविवार दोपहर अचानक एक अनियंत्रित हाईमास्ट पोल गिर गया. पेट्रोल पंप के सामने पोल खड़ा किया जा रहा था. मगर वह अचानक नीचे लाल बहादुर यादव की कार पर आ गिरा. इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. 

40 कुंतल था पोल का वजन

मृतक लाल बहादुर यादव समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता थे और अंतू नगर पंचायत से दो बार चुनाव लड़ चुके थे. मगर दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वह पेशे से PWD के ठेकेदार थे और उनके पास देशी शराब का ठेका भी था. 

मिली जानकारी के मुताबिक, लाल बहादुर यादव बाबूगंज से प्रतापगढ़ शहर किसी निजी कार्य से जा रहे थे. घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर हाईमास्ट लाइट का लगभग 65 फीट ऊंचा पोल क्रेन से लगाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि पोल का वजन करीब 40 कुंतल था. इसी दौरान क्रेन का पट्टा अचानक टूट गया और भारी पोल उनकी कार पर गिर पड़ा. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें कार से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचवाया. मगर उनकी मौत हो चुकी थी.

मृतक लाल बहादुर यादव अपने पीछे पत्नी और 4 बच्चे छोड़ गए हैं. परिवार में उनके 3 भाई और 1 बहन हैं. घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.