कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 11 लोगों की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

आनंद राज

31 Aug 2026 (अपडेटेड: 31 Aug 2026, 07:01 PM)

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. कौशांबी के जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा ने मौतों की पुष्टि की है. हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

UP Tak
Google CTA

Kaushambi Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है. कौशांबी के जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा ने पांच मौतों की पुष्टि की है. हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी है. जिला प्रशासन की टीम मौके पर राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें...

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है. उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

CM योगी ने दिए राहत और इलाज के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा है कि हादसे में घायल लोगों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने घायलों को समुचित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

सीएम ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने को भी कहा है. साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और उपचार के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं.

फैक्ट्री के पास मिले दो गोदाम, प्रशासन ने की जांच

हादसे के बाद जिला प्रशासन की जांच में फैक्ट्री के पास मौजूद दो गोदाम भी सामने आए हैं. जानकारी के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री से करीब 500 मीटर की दूरी पर दो गोदाम बनाए गए थे.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण इन दोनों गोदामों में रखे जाते थे. हादसे के बाद प्रशासन की टीम ने इन गोदामों को भी चेक किया है और आसपास के स्थानीय लोगों से पूछताछ की है.

गोदामों की भी जांच में जुटा प्रशासन

फिलहाल जिला प्रशासन की टीम हादसे की जगह के साथ-साथ इन दोनों गोदामों की भी जांच कर रही है. मौके पर एसपी और एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और गोदामों को चेक किया.

प्रशासन का पूरा फोकस फिलहाल राहत और बचाव अभियान पर है. हादसे में घायल लोगों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और फैक्ट्री में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, इसकी भी जांच की जा रही है.