रेप पीड़ित युवती का फतेहपुर में इस हाल में मिला शव फिर सामने आई सनसनीखेज और शर्मनाक कहानी

UP News: यूपी के फतेहपुर में रेप पीड़िता का शव मिला है. इसके बाद हड़कंप मच गया है. अब पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. जानिए ये पूरा मामला.

Fatehpur, Fatehpur News, Fatehpur Crime, Fatehpur Police, UP News, UP Crime, फतेहपुर, फतेहपुर न्यूज, फतेहपुर क्राइम, फतेहपुर पुलिस, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम

UP News

नितेश श्रीवास्तव

03 Mar 2026 (अपडेटेड: 03 Mar 2026, 02:15 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में युवती का शव मिला है. युवती रेप पीड़िता थी और कोर्ट में उसका बयान भी दर्ज होना था. मगर उससे पहले ही उसका शव बरामद हुआ था. उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे. बता दें कि अब पुलिस ने इस मामले में रेप के आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने युवती का शव भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

युवती के साथ हुआ क्या?

ये पूरा मामला थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से सामने आया है. यहां एक युवती का शव गांव से करीब एक किमी दूर एक खेत में पड़ा मिला. परिजनों के मुताबिक, रविवार की रात करीब 12 बजे वह सो गई थीं. इसी दौरान बेटी घर से निकल गई. खोजबीन के बाद रात करीब ढाई बजे वह अचेत अवस्था में खेत में मिली. उसके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे. 

पीड़ित मां ने गांव के सुनील यादव पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है. इसको लेकर 26 फरवरी के दिन केस भी दर्ज करवाया गया था. बताया ये भी जा रहा है कि युवती ने 25 फरवरी के दिन ट्रेन के आगे जान देने की भी कोशिश की थी. मगर उस दौरान आरपीएफ जवानों ने उसे बचा लिया था. फिलहाल पुलिस ने रेप के आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. 

इस मामले को लेकर सीओ ब्रजमोहन ने बताया, मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.