'साहब, मेरी पत्नी बार-बार भाग जाती है...' बांदा में SP ऑफिस पहुंचा परेशान पति, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया!

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया. शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक युवक अपनी पत्नी के बार-बार घर छोड़कर चले जाने से परेशान होकर अपने पिता के साथ सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गया.

Banda Wife Missing Case

Banda Wife Missing Case (Photo: AI Generated)

Banda Wife Missing Case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया. शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक युवक अपनी पत्नी के बार-बार घर छोड़कर चले जाने से परेशान होकर अपने पिता के साथ सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गया. युवक ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी बार-बार घर से चली जाती है, जिससे परिवार की बदनामी हो रही है. उसने पुलिस से पत्नी को तलाशने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

यह भी पढ़ें...

SP कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित युवक ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी बिना बताए बार-बार घर छोड़कर चली जाती है. उसने आरोप लगाया कि जब भी वह पत्नी को ऐसा करने से रोकने की कोशिश करता है तो उसे तरह-तरह की धमकियां दी जाती हैं. युवक का कहना है कि इस वजह से परिवार की प्रतिष्ठा पर असर पड़ रहा है और समाज में बार-बार उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. इसी परेशानी से तंग आकर वह अपने पिता के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की. युवक की शिकायत सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जानकारी ली और तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

फेसबुक के जरिए हुई थी लव मैरिज

पुलिस के अनुसार, युवक और महिला की कुछ सालों पहले लव मैरिज हुई थी. दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी और बाद में उन्होंने शादी कर ली. दोनों अगल-बगल के गांव के रहने वाले हैं. पीड़ित पति ने बताया कि शादी के बाद उनकी एक दुधमुंही बच्ची भी है, लेकिन इसके बावजूद पत्नी बार-बार घर छोड़कर चली जाती है. उसका कहना है कि पत्नी घर-परिवार की मर्यादा का ध्यान नहीं रखती और उसके इस व्यवहार से पूरे परिवार को सामाजिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. युवक का दावा है कि हर बार पत्नी के जाने से परिवार की बदनामी होती है और लोग तरह-तरह की बातें करते हैं.

अधिकारी भी रह गए हैरान

युवक की शिकायत सुनकर वहां मौजूद पुलिस अधिकारी भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए. बताया गया कि शिकायत का तरीका और युवक की परेशानी सुनकर कुछ अधिकारियों के लिए हंसी रोकना भी मुश्किल हो गया. हालांकि पुलिस ने मामले में युवक को भरोसा दिलाया कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी. एसपी के निर्देश के बाद पुलिस टीम दोनों पक्षों से पूछताछ की तैयारी में जुट गई है ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

बांदा के एसपी पलाश बंसल ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र का एक युवक अपने पिता के साथ शिकायत लेकर आया था. उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी बार-बार घर से लापता हो जाती है. एसपी ने कहा कि शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की पूरी सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.