पत्नी के अफेयर का हुआ शक तो नितिन ने तलवार से अभिषेक पर इस तरह कर दिया भयानक हमला, कान हो गया अलग

Ghaziabad Sword Attack: गाजियाबाद के गोकुलधाम सोसाइटी में पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने पड़ोसी अभिषेक पर तलवार से जानलेवा हमला किया. हमले में युवक का कान कट गया.सीसीटीवी वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है.

Ghaziabad Sword Attack

मयंक गौड़

18 Apr 2026 (अपडेटेड: 18 Apr 2026, 12:24 PM)

follow google news

Ghaziabad Sword Attack: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.  गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले नितिन नाम के एक व्यक्ति ने अचानक रास्ते से गुजर रहे अभिषेक नाम के एक  युवक पर तलवार से हमला करना शुरू कर दिया. जब तक अभिषेक कुछ समझ पाता तब तब उसके कान कट चुके थे. वह खून से लथपथ हाल में रास्ते में गिर पड़ा. लेकिन नितिन ने अभिषेक पर इस तरह जानलेवा हमला क्यों किया. सामने आई जानकारी के मुताबिक अभिषेक को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका अफेयर अभिषेक के साथ है. इसी शक के चक्कर में उसने अचानक अभिषेक पर हमला बोल दिया. 

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला 

यह घटना 16 अप्रैल की शाम की है. जब अभिषेक नाम का युवक अपनी बाइक से सिद्धार्थ विहार स्थित गोकुलधाम सोसाइटी के पास से गुजर रहा था. तभी इसी सोसाइटी में रहने वाला नितिन अचानक कहीं से तलवार लेकर निकला और अभिषेक पर जानलेवा हमला कर दिया.हमला इतना अचानक था कि अभिषेक संभल भी नहीं पाया और जमीन पर गिर पड़ा.

तलवार के वार से कटा कान

आरोपी नितिन का गुस्सा इतना भयानक था कि वह लगातार तलवार चलाता रहा. इसी दौरान तलवार के एक वार से अभिषेक का कान बुरी तरह कटकर अलग हो गया और वह लहूलुहान हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों में यह नजारा देखकर दहशत फैल गई. शोर सुनकर वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और गंभीर रूप से घायल अभिषेक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

शक बना कातिल का आधार

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नितिन को अपनी पत्नी और अभिषेक के बीच अवैध संबंधों का शक था.इसी शक को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी और विवाद हो चुका था. नितिन इसी रंजिश को अपने दिल में पाले हुए था और मौके की तलाश में था.

पुलिस की कार्रवाई

विजयनगर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल कर रही है और इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.