मुजफ्फरनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधीर बालियान के बेटे आर्यमान ने बीच सड़क मां-बेटी संग की थी बदतमीजी? अब हुआ ये हाल

Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर में पूर्व मंत्री के बेटे आर्यमान रघुवंशी और उसके साथी ने मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ व बदसलूकी की. घटना का वीडियो वायरल होने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Muzaffarnagar Crime News

संदीप सैनी

18 Apr 2026 (अपडेटेड: 18 Apr 2026, 05:03 PM)

follow google news

Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधीर बालियान के बेटे आर्यमान रघुवंशी पर अपने साथी सूर्य गुप्ता के साथ मिलकर एक मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है. नई मंडी कोतवाली क्षेत्र कॉलोनी में एक मां और उनकी बेटी खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही थीं. इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने शराब के नशे में धुत होकर दोनों के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ शुरू कर दी.

आरोप है कि इन युवकों में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधीर बालियान के बेटे आर्यमान रघुवंशी और उसका साथी सूर्य गुप्ता शामिल थे. विरोध करने पर युवकों ने न केवल बदसलूकी की बल्कि शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की और फरार हो गए.

इस दौरान पीड़ित मां-बेटी ने साहस दिखाते हुए घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में नशे में चूर दोनों युवक गाली-गलौज करते और पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जेल पहुंचने के बाद का आरोपियों का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की है.