शाहरुख मार डालेगा....गोंडा में युवती की मौत के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल फिर सारी कहानी पता चली

UP News: यूपी के गोंडा में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. महिला की मौत हो चुकी है. संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला था. जानिए ये पूरा मामला.

UP News

अंचल श्रीवास्तव

25 Feb 2026 (अपडेटेड: 25 Feb 2026, 01:06 PM)

follow google news

UP News: यूपी के गोंडा में एक महिला की मौत हुई है. संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है. ये वीडियो मृतक महिला का है. ये वीडियो मौत से कुछ समय पहले का बताया जा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद महिला की मौत पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें...

वीडियो में क्या कह रही है महिला?

वीडियो में दिख रही शादीशुदा महिला गोंडा के कटहा घाट के पास की रहने वाली है. उसका शव उसके घर पर ही मिला है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेज दिया गया है.

महिला की मौत के बाद उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. इस वीडियो में महिला कह रही है, पापा मुझे आकर ले जाओ, वरना शाहरुख मार डालेगा. इसने मेरा फोन भी तोड़ दिया है. वीडियो में महिला आगे कहती है, अगर मुझे कुछ भी होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शाहरुख की होगी.  बता दें कि महिला की मौत के बाद पुलिस ने उसके पति शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

10 साल पहले हुई थी शादी

बता दें कि महिला की शादी 10 साल पहले शाहरुख से हुई थी. महिला जालौन की रहने वाली थी. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो 4 महीने पुराना है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है.