पीलीभीत में पत्नी की इस बात को सुनते ही सनक गया पति अमन, फिर उसने दांत से पूजा की नाक ही काट डाली

सौरभ पांडेय

09 Apr 2026 (अपडेटेड: 09 Apr 2026, 11:57 AM)

शराब के नशे में धुत पति की दरिंदगी. पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने दांतों से काट ली नाक. लहूलुहान महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया. शक और सनक में परिवार बर्बाद.आरोपी पति फरार. डिटेल में पढ़ें पूरी खबर.

Pilibhit News

Pilibhit News

Google CTA

Husband Bites Wife Nose: पीलीभीत से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसे सुनकर रूह कांप जाए. एक पति की शराब और शक की सनक इस कदर बढ़ी कि उसने अपनी ही पत्नी को मौत के मुंह में ढकेल दिया. महेशापुर गांव में रहने वाली 30 साल की पूजा ने अपने पति अमन को शराब पीने से मना किया था. इसी बात पर वह इतना भड़क गया कि उसने उसकी नाक काट ली. फिलहाल महिला का हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस आरोपी पति अमन की तलाश कर रहा है.

यह भी पढ़ें...

इस खौफनाक घटना को देख हर कोई कांप गया

इस खौफनाक घटना के बाद जैसे ही पूजा की चीख गूंजी घरवाले कमरे की तरफ दौड़े. वहां का नजारा देख सबकी रूह कांप गई. पूजा लहूलुहान हालत में तड़प रही थी और उसकी नाक का हिस्सा कट चुका था. आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो दिया लेकिन जख्म इतना गहरा था कि ईएनटी विशेषज्ञों ने उसे तुरंत हायर सेंटर फर कर दिया. घायल पूजा ने बताया कि पति अमन उस पर अक्सर शक करता था. यह पहली बार नहीं था. वह पहले भी कई बार मारपीट कर चुका था और जान से मारने की कोशिश भी कर चुका था.

फरार आरोपी पति की तलाश जारी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अमन कुमार मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. फिलहाल ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.