मेरी बेटी को कब्र से बाहर निकालो सााहब! बांदा में बेटी की मौत के बाद मां ने एसपी से कहा उस दिन मैं डर गई थी… आगे की बात चौंका देगी

सिद्धार्थ गुप्ता

11 Apr 2026 (अपडेटेड: 11 Apr 2026, 02:21 PM)

Banda News: बांदा में 14 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला गरमा गया है. बेटी के लिए अब मां ने रेप और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. इंसाफ की गुहार के बाद प्रशासन कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है.

Banda Crime News

Banda Crime News

Google CTA

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक 14 साल की लड़की की मौत के बाद उसके परिजनों ने उसे दफना दिया था. लेकिन इस घटना के बाद ही लड़की की मां ने एक ऐसी बात कही की हर कोई चौंक गया. लड़की की मां का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ पहले रेप किया गया है. फिर इसके बाद उसकी हत्या हुई है. मृतका की मां ने अब एसपी के पास जाकर गुहार लगाई है कि बेटी की इंसाफ के लिए उसकी लाश को कब्र से बाहर निकाला जाए.

यह भी पढ़ें...

क्या था उस दिन का घटनाक्रम?

मामला गिरवां थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले घर के भीतर ही लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. उस वक्त चर्चा यह थी कि लड़की का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और परिजनों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. कथित तौर पर मां की डांट-फटकार से आहत होकर लड़की ने अपनी जान दे दी. गांव वालों के दबाव और लोक-लाज के डर से परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दफना दिया.

घटना के कुछ दिन बीत जाने के बाद अब मां ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. एसपी पलाश बंसल से मिलकर मां ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक दबंग किशोर उसकी बेटी को लंबे समय से डरा-धमकाकर रेप कर रहा था. मां का आरोप है कि उसी युवक ने उसकी बेटी की हत्या की है. मां ने सफाई देते हुए कहा कि 'उस दिन गांव वालों के कहने पर मैं डर गई थी और बिना पोस्टमार्टम के शव दफना दिया. लेकिन अब मुझे अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहिए.'

कब्र से निकाली जाएगी बॉडी?

इस मामले को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. एसपी पलाश बंसल के मीडिया सेल के अनुसार, मृतका की मां की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. अब जिलाधिकारी के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकाला जाएगा. पुलिस अब इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि आखिर उस दिन हकीकत क्या थी. क्या यह वाकई खुदकुशी थी या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश? पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के दिन पुलिस के पहुंचने पर गांव वालों ने जो बयान दिए थे, उनमें कितनी सच्चाई थी.