प्रेम कहानी जो दुख दे गई!  अपने-अपने पति-पत्नी को छोड़ नंदकिशोर-मोहिनी ने अंगोछे से हाथ बांधे और…

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा में पिछले कई सालों से चल रही Love Story की एक झटके में खौफनाक The End हो गया. जानिए ये हैरान कर देने वाला मामला.

Banda, Banda News, Banda Viral News, Banda Love Story, Love Story, Love Story end, up viral news

UP News (PC-AI)

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा में पिछले कई सालों से चल रही Love Story की एक झटके में खौफनाक The End हो गया. एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया. मौत के  समय में भी दोनों साथ रहे. दरअसल दोनों के हाथ एक अंगोछे से बंधे थे और दोनों का शव भी ऐसे ही बरामद किया हुआ. 

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा कि मृतक युवक की शादी 4 साल पहले हो चुकी थी, जबकि युवती की शादी पिछले साल हुई थी. दोनो साथ नहीं हो सके, लेकिन दोनों ने एक साथ अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया. 

नंदकिशोर और मोहिनी की दुखद प्रेम कहानी

ये पूरा मामला गिरवां थाना क्षेत्र के डिंगवाही गांव का है. यहां आज ग्रामीणों को एक युवक और एक युवती का शव रेलवे ट्रेक पर मिला. सूचना पर पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और जांच की.

मृतक युवक और युवती की पहचान नंदकिशोर और मोहिनी के तौर में हुई है. परिजनों ने बताया कि देर रात युवक और युवती घर से निकले थे. मृतक युवक की शादी पिछले 4 साल पहले हुई थी. उसके एक बच्चा भी है और पत्नी गर्भवती है. दूसरी तरफ युवती की शादी पिछले साल हमीरपुर में हुई थी. 

पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के घर आमने सामने हैं. दोनो की शादी अलग-अलग जगह हुई थी. युवती हाल ही में मायके आई हुई थी. अचानक दोनों ने ये बड़ा कदम उठा लिया. 

डीएसपी ये बोले

इस पूरे मामले पर अंबुजा त्रिवेदी (डीएसपी) बांदा ने बताया, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. मृतकों में दोनो शादीशुदा हैं. जांच करके आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.