कपिल स्कूटी पर आता और राह चलते हुए को थप्पड़ मार चला जाता, पकड़ा गया तो इस थप्पड़बाजी की वजह सामने आई

Meerut: मेरठ की नौचंदी पुलिस ने आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी सवार थप्पड़बाज को गिरफ्तार कर ही लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से स्कूटी भी बरामद कर ली है.

Meerut, Meerut News, Meerut Police, Meerut Crime, Meerut Hindi News, UP News

उस्मान चौधरी

• 03:47 PM • 30 Dec 2024

follow google news

Meerut: मेरठ की नौचंदी पुलिस ने आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी सवार थप्पड़बाज को गिरफ्तार कर ही लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से स्कूटी भी बरामद कर ली है. पुलिस कई दिनों से इस थप्पड़बाज की तलाश में थी. आरोपी की तलाश के लिए ही पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे. अब पुलिस को इसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है. पुलिस का कहना है कि आरोपी डिप्रेशन का शिकार है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें...

स्कूटी पर सवार होकर थप्पड़ मार कर भाग जाता

ये पूरा मामला मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के फूल बाग कॉलोनी से सामने आया है. यहां काफी दिनों से एक स्कूटी सवार थप्पड़ बाज की दहशत बनी हुई थी.  स्कूटी सवार थप्पड़ बाज तेजी से आता था और पीछे से थप्पड़ मार कर फरार हो जाता था. इसकी एक सीसीटीवी वीडियो भी दो दिन पहले सामने आई थी, जिसमें आरोपी ने एक बुजुर्ग रिटायर्ड अधिकारी को थप्पड़ मारा था और थप्पड़ लगने के बाद बुजुर्ग रिटायर्ड अधिकारी गिर गए थे. थप्पड़ मारने के बाद आरोपी फरार हो जाता था. यहां तक की इसने महिलाओं और लड़कियों को भी अपना निशाना बनाया था.

इलाके के लोगों ने इसको पकड़ने के लिए पुलिस से शिकायत की थी. इलाके के लोगों में इसके प्रति काफी गुस्सा भी था. बता दें कि अब इस मामले में पुलिस ने कपिल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि कपिल तनाव में हैं और इसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है. इसके मन में जो आता है, वह ये कर देता है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जाएगी.

एसएसपी ने ये कहा

इस मामले में मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा ने बताया, सड़क चलते लोगों को थप्पड़ मारने के कई मामले सामने आए थे. स्कूल सवार आता और थप्पड़ मारकर चला जाता. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था और मामले की जांच की जा रही थी. आरोपी तनाव में हैं. उससे जानकारी हासिल की जा रही है. उसका मेडिकल भी करवाया जा रहा है. इस मामले का खुलासा करने के लिए 3 टीम बनाई गई थी.