13 साल की बेटी के सामने अंशुल श्रीवास्तव ने चाकू से पत्नी खुशबू का गला रेत डाला, लव मैरिज का क्यों हुआ ऐसा खौफनाक अंत?

अभिषेक वर्मा

02 Feb 2026 (अपडेटेड: 02 Feb 2026, 05:12 PM)

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के अंशुल श्रीवास्तव ने खुशबू से लव मैरिज की थी. दोनों के 3 बच्चे भी थे. मगर अब इस लव मैरिज का बेहद ही खौफनाक अंत हो गया है.

lakhimpur kheri, lakhimpur, lakhimpur news, lakhimpur kheri news, lakhimpur kheri police, lakhimpur police, lakhimpur kheri crime, lakhimpur crime

UP News

Google CTA

Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी में कुछ साल पहले काशीराम कॉलोनी के रहने वाले अंशुल श्रीवास्तव ने कॉलोनी की ही युवती खुशबू से लव मैरिज की थी. दोनों के परिजनों ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी थी. शादी के बाद दोनों के 3 बच्चे भी हुए. मगर अब इस रिश्ते का खूनी अंत हो गया है. बता दें कि अंशुल ने अपनी 13 साल की बच्ची के सामने ही अपनी पत्नी खुशबू का चाकू से गला रेत डाला. ये देख बेटी की चीख निकल गई और मौके पर ही खुशबू की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें...

बात यहां तक कैसे बिगड़ी?

बताया जा रहा है कि अंशुल को शक था कि उसकी पत्नी किसी और से भी बात करती है. उसे लगता था कि उसकी पत्नी का संबंध कॉलोनी में रहने वाले किसी और से भी चल रहा है. इसके बाद से दोनों के बीच में विवाद लगातार जारी थी.

ये भी पढ़ें: 100 से ज्यादा लड़कियों से संबंध बना उन्हें फंसाया! हाथ में कलावा बांधने वाले बस्ती के अजफरुल हक का ये कांड सन्न कर देगा

मिली जानकारी के मुताबिक, लव मैरिज के बाद अंशुल को नशे की लत लग गई. यहां से दोनों का रिश्ता खराब होता चला गया. आए दिन शराब को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता. अंशुल पत्नी के साथ मारपीट भी करता. परेशान होकर महिला कॉलोनी में ही अपने मां के पास रह रही थी. मगर यहां अंशुल को लगने लगा था कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी और से हो गया है.

हाथ में चाकू लेकर आया और चला दिया

घटना वाले दिन अंशुल हाथ में चाकू लेकर अपने मायके आया. यहां 13 साल की बेटी के सामने उसने अपनी पत्नी का गला रेत डाला. खुशबू को परिजन अस्पताल भी लेकर गए. मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम बेटी का कहना है कि मां पापा से बात कर रही थीं. तभी पापा ने चाकू चला दिया.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर लखीमपुर (सीओ) विवेक तिवारी ने बताया, पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. तभी चाकू से हमला कर दिया गया. आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है. कार्रवाई की जा रही है.