हरदोई में 52 साल के मोहम्मद सफीक ने फीमेल डॉग को भी नहीं छोड़ा, उसकी घिनौनी हरकत सुन हर कोई कांप गया

प्रशांत पाठक

07 May 2026 (अपडेटेड: 07 May 2026, 03:56 PM)

Hardoi Crime News: हरदोई के संडीला में 52 साल के मोहम्मद सफीक ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक बेजुबान फीमेल डॉग के साथ दरिंदगी की. मंदिर परिसर के पास हुई इस घिनौनी वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Hardoi Crime News

Hardoi Crime News

Google CTA

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनने वाला हर कोई सन्न है. संडीला कोतवाली क्षेत्र में एक 52 साल के अधेड़ मोहम्मद सफीक पर शीतला मंदिर परिसर के अंदर एक बेजुबान फीमेल डॉग के साथ रेप करने का आरोप लगा है.  इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में गुस्सा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद सफीक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

वीडियो वायरल होने पर खुला राज

यह घिनौनी वारदात संडीला के शीतला माता मंदिर परिसर के पास अंजाम दी गई. आरोपी की पहचान 52 साल के मोहम्मद सफीक के रूप में हुई है. घटना तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर एक शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ जिसमें आरोपी बेजुबान जानवर के साथ रेप करता नजर आया. मंदिर जैसे पवित्र स्थान के पास इस तरह की दरिंदगी ने स्थानीय लोगों की भावनाओं को बुरी तरह आहत किया है.

पुलिस की कार्रवाई

इस घटना का वीडियो सामने आते ही पूरे इलाके में गुस्सा और नाराजगी फैल गई. हर किसी के मन में बस यही सवाल यह कि आखिर ऐसी मानसिकता समाज के भीतर कैसे पनप रही है? मंदिर जैसे पवित्र स्थान के पास इस तरह की घिनौनी हरकत ना सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है बल्कि समाज की संवेदनशीलता को भी ठगोर देती है. फिलहाल मंदिर संचालक की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे मोहल्ला बरौनी, संडीला से धर दबोचा. आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.