पिता ने बेटे संग मिल बेटी रोशनी पांडे के हाथ-पैर बांधे फिर करंट दे-देकर उसे मार डाला, उसे ऐसी दर्दनाक मौत क्यों दी?

Gonda Crime News: यूपी के गोंडा में 21 साल की रोशनी पांडे को उसके पिता और भाई ने ही मार डाला. उसे तड़पा-तड़पा कर मौत दे डाली गई. उसे तब तक करंट लगाया जाता रहा, जब तक उसकी सांस नहीं थम गईं.

UP News

अंचल श्रीवास्तव

• 03:59 PM • 01 Feb 2026

follow google news

Gonda News: क्या कोई पिता अपनी बेटी को करंट देकर, उसे तड़पा-तड़पा कर मार सकता है? क्या कोई भाई अपनी बहन को अपने ही हाथों से तड़पाकर मार सकता है? पिता के सामने उसकी बेटी, भाई के सामने उसकी बहन, करंट से चीख रही हो, तड़प रही हो. मगर पिता-भाई अपने ही हाथों से उसे करंट देते रहे और उसे तड़पाते रहे….ये सोचकर ही दिल दहल जाता है. मगर गोंडा के चंद्र प्रकाश पांडे का दिल नहीं दहला. 

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: जिस ज्योति संग 9 सालों तक किया शादी का इंतजार, उसने ही शादी बाद जितेंद्र यादव संग कर दिया कांड, तड़पाकर मार दिया

चंद्र प्रकाश पांडे नाम के हैवान ने अपनी बेटी को ऐसी मौत दी, जिसे जान पुलिस तक सन्न रह गई और हर किसी का दिल दहल गया. चंद्र प्रकाश पांडे ने बेटी को मारने के लिए बेटे को साथ लिया. दोनों ने रोशनी को पकड़ा. उसके हाथ-पैर बांधे और उसे करंट देना शुरू कर दिया. दोनों दरिंदे तब तक उसे करंट देते रहे, तब तक वह तड़प-तड़प कर मर नहीं गई.

उसे ऐसी दर्दनाक मौत क्यों दी?

ये सनसनीखेज मामला गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र के बाबक पुरवा ठोहरास गांव से सामने आया है. यहां चंद्र प्रकाश पांडे की बेटी 21 साल की रोशनी का संबंध 2 साल पहले दूर के रिश्तेदार परमेश्वर पाठक से बन गए. दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और एक-दूसरे को दिल दे बैठे. दोनों शादी के सपने भी देखने लगे. मगर ये बात रोशनी के परिजन को पता चल गई.

ये भी पढ़ें: रामलीला के दौरान श्रीराम का तीर रावण की आंख में जा लगा और वो हो गया अंधा, अब SC-ST में दर्ज हुआ केस

परिवार ने रोशनी को समझाया, इस रिश्ते को खारिज कर दिया. मगर बेटी उनकी बात मानने के लिए तैयार नहीं हुई. वह प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी और उसने परिवार से भी साफ कह दिया कि वह परमेश्वर पाठक से ही शादी करेगी. इसको लेकर परिजन रोशनी के साथ मारपीट भी करते. मगर वह पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हुई.

भागते समय पिता-भाई ने पकड़ लिया

30 जनवरी की सुबह 5 बजे रोशनी ने अपने घर से भागने की कोशिश की. वह प्रेमी के पास जाना चाहती थी. मगर तभी उसके पिता और भाई ने उसे पकड़ लिया. दोनों के ऊपर खून सवार हो गया. दोनों ने रोशनी के हाथ-पैर बांधे और बिजली का तार उसके पैर से टच करवा दिया. जब तक रोशनी ने दम नहीं तोड़ दिया, पिता-भाई उसे करंट देते रहे. 

एसपी विनीत जायसवाल के मुताबिक, पिता ने पुलिस को जानकारी दी की करंट लगने से बेटी की मौत हुई है. तभी परमेश्वर पाठक ने डायल-112 पर सूचना दी कि जिस युवती की मौत हुई है, उससे उसके साथ संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे. मगर युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे. मौके पर जाकर मामले की जांच की गई. टैक्निकल और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर इस घटना का खुलासा किया गया है. घटना में शामिल मृतका के पिता चंद्र प्रकाश पांडे और मृतका के भाई राहुल पांडे को गिरफ्तार किया गया है.

    follow whatsapp