9वीं मंजिल से कूदने वाली 3 बहनों के पिता ने पत्नी के रहते ही साली से की दूसरी शादी, दोनों साथ! इनकी फैमिली हिस्ट्री तो अब खुली

हिमांशु मिश्रा

04 Feb 2026 (अपडेटेड: 04 Feb 2026, 12:48 PM)

Ghaziabad Suicide Case Update: गाजियाबाद की 3 नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. अब उनके परिवार को लेकर भी ये बड़ी बात पता चली है.

ghaziabad news, three sisters case, ghaziabad 9 floor building, sisters jumped from building, ghaziabad shocking incident, up crime news, ghaziabad apartment incident

UP News

Google CTA

Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में देर रात 3 नाबालिग बहनें निशिका, प्राची और पाखी 9वीं मंजिल के कूद गईं. तीनों कोरियन लवर गेम खेल रही थीं और उन्हें इस खेल की लत थी. मगर अब पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के सामने इस परिवार को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह भी जांच का हिस्सा बन गए हैं. दरअसल बच्चियों के पिता ने 2 शादियां की थीं. दोनों पत्नियां एक ही घर में रहती थीं. सामने ये भी आया है की इन 3 बेटियों समेत पिता के 2 बच्चे और थे. ये सभी घर पर साथ ही रहते थे.

यह भी पढ़ें...

'साली' से की दूसरी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चियों के पिता ने पहली शादी की. मगर शादी के कई साल बाद तक कोई बच्चा नहीं हुआ. इसके बाद पिता ने अपनी पत्नी की छोटी बहन यानी अपनी साल से दूसरी शादी की. दोनों पत्नियां साथ ही रहती थीं. दूसरी पत्नी से शादी के बाद 3 बच्चे हुए. इस दौरान पहली पत्नी ने भी 2 बच्चों को जन्म दे दिया. ऐसे में घर पर 2 पत्नियां और 5 बच्चे हो गए.

तीनों बहनों में से 2 ही 1 मां से थीं...

अब ये भी पता चला है कि मृतक बहनों में 2 बहने एक ही मां से थी तो एक बहन दूसरी मां से थीं. मगर ये तीनों साथ में ही रहती थीं. तीनों के बीच गहरा जुड़ाव था और तीनों हर काम साथ में ही करती थीं. 

2 सालों से नहीं जा रही थीं स्कूल

ये भी पता चला है कि मृतक बहनें पिछले 2 सालों से स्कूल भी नहीं जा रही थीं. बताया जा रहा है कि तीनों पढ़ाई में काफी कमजोर थीं. इसलिए उन्हें घर पर ही बैठा लिया गया था. सामने ये भी आया है कि वह घर से भी काफी कम बाहर निकलती थीं. ऐसे में उनका बाहरी दुनिया से जुड़ाव धीरे-धीरे कम हो गया था. ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने कमरे में अपनी एक अलग ही दुनिया बना ली थी, जो मोबाइल और टीवी तक ही सीमित थी. मगर कोई नहीं जानता था कि उनकी ये दुनिया ही उनकी जान की दुश्मन बन जाएगी.

पिता ने क्या कहा?

बता दें कि इस घटना के बाद पिता ने कैमरे पर आने से साफ मना कर दिया. उन्होंने मीडिया से सिर्फ इतना कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटियां इस रास्ते पर चल रही हैं. पिता का कहना था कि उन्हें ये तो पता था कि वह कोरियन गेम खेलती हैं और कोरियन कंटेंट को देखती हैं.

परिवार के पड़ोसियों का भी कहना है कि तीनों बच्चियां शांत रहती थीं. वह घर से कम ही बाहर निकलती थीं. उन्हें देखकर कभी ऐसा नहीं लगा कि कुछ गड़बड़ चल रही है. फिलहाल बच्चियों के मोबाइल और उनके जुड़े गैजेट्स पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं.

बीच वाली लड़की लीडर थी

बताया जा रहा है कि जिस कोरियन लवर गेम की लत इन तीनों बहनों को लगी हुई थी, उसकी कमांडर बीच वाली बहन यानी प्राची थी. इस ऑनलाइन गेम को लीड प्राची ही करती थी. बाकी दोनों बहने उसका आदेश मानती थी.