बरेली में 2 नाबालिग बहनों ने अपने भाई अनस के लिए 10वीं की हिंदू छात्रा से की दोस्ती फिर करवाया उसका रेप! बड़ा कांड

Bareilly Crime News: बरेली से आया ये मामला आपको हिला कर रख देगा. यहां 10वीं की छात्रा के साथ रेप किया गया है. उसे जिस तरह से फंसाया गया है, उसने सभी को चौंका दिया है.

UP News

Bareilly News: यूपी के बरेली से जो मामला सामने आया है, वो आपको हिला कर रख देगा. यहां 2 मुस्लिम किशोरियों पर आरोप लगा है कि उन्होंने दोस्ती के जाल में एक हिंदू नाबालिग किशोरी को फंसाया. फिर मौका पाकर उसे नशीला पदार्थ दिया और फिर अपने भाई से उसका रेप करवाया. बता दें कि अब पीड़ित परिवार ने पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी है. पुलिस जांच के बाद मामले में केस दर्ज किया गया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि बरेली पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी युवक के साथ-साथ उसकी दोनों नाबालिग बहनों और उसके माता-पिता को भी आरोपी बनाया है और केस दर्ज किया है. आरोप है कि आरोपी की दोनों नाबालिग बहनों ने पूरी योजना के साथ मिलकर हिंदू नाबालिग लड़की से दोस्ती की और फिर इस कांड को अंजाम दिलवाया. आपको ये भी बता दें कि पीड़िता 10वीं क्लास की छात्रा है.

कैसे फंसाया जाल में?

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित के पिता दूसरे राज्य में काम करते हैं. पीड़िता अपनी मां के साथ नवाबगंज के गांव में रहती है. बताया जा रहा है शनिवार को स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह स्कूल गई थी. वह अपने छोटे भाई के साथ गई थी, लेकिन कुछ देर बाद छोटा भाई घर लौट आया. 

दोपहर को स्कूल की छुट्टी हुई. इस दौरान पीड़िता की दोनों मुस्लिम सहेलियों ने उसे बातों में फंसा लिया और वह उसे अपने घर लेकर चली गईं. आरोप है कि घर पर उसे दोनों ने कुछ खाने को दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई. फिर दोनों के भाई अनस ने पीड़ित छात्रा के साथ रेप किया. इस दौरान वीडियो भी बना लिया गया. आरोप ये भी है कि इस काम में अनस के माता-पिता ने भी बेटे का पूरा साथ दिया.

फिर दोनों सहेलियों ने किया ये काम

बता दें कि शाम तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए. परिजनों ने बेटी को खोजना शुरू कर दिया. जैसे ही इसकी जानकारी आरोपी परिवार, उसकी दोनों बेटियों और मुख्य आरोपी को लगी, वह घबरा गए. इस दौरान दोनों आरोपी सगी बहनें और पीड़िता की नाबालिग सहेलियां, पीड़िता को बेहोशी की हालत में उसे उसके घर लेकर आई और उसे छोड़कर वहां से फरार हो गईं. फिर जब पीड़िता को होश आया तो उसने घटना की जानकारी परिवार को दी. बता दें कि पुलिस की गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म मान भी लिया है.

पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरे मामले को लेकर नीलेश मिश्रा (सीओ) ने बताया, पीड़िता के पिता की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई थी. आरोप है कि अनस नाम के युवक ने गलत काम किया है, जिसमें उसकी दोनों नाबालिग बहनों का भी सहयोग रहा है. केस दर्ज है. आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार्रवाई जारी है. सख्त कार्रवाई की जाएगी.