पोता पार्क कर रहा था अपनी थार तभी लग गया बैक गियर, पीछे खड़ी थीं दादी… बहुत दर्दनाक है हादसा

फिरोज खान

04 Apr 2026 (अपडेटेड: 04 Apr 2026, 07:13 PM)

Thar Reverse Gear Accident: फर्रुखाबाद में थार गाड़ी पार्क करने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत. घर का पोता गाड़ी पार्क कर रहा था, तभी अचानक बैक गियर लगने से गाड़ी ने गेट बंद कर रही दादी को दीवार में कुचल दिया.

Thar Reverse Gear Accident

Thar Reverse Gear Accident

Google CTA

Thar Reverse Gear Accident:उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक ऐसा रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई सन्न है. यहां थाना कादरी गेट क्षेत्र के मसैनी इलाके में एक लापरवाही ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली. यह हादसा उस वक्त हुआ जब घर का जवान पोता अपनी थार गाड़ी को गेट के अंदर पार्क कर रहा था. गाड़ी अंदर आ चुकी थी और उसकी बुजुर्ग दादी निश्चिंत होकर घर का मेन गेट बंद करने लगीं. लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि अगले ही पल क्या होने वाला है. अचानक गाड़ी बैक गियर में आ गई और तेज रफ्तार से पीछे की ओर भागने लगी. दादी ने खुद को बचाने की कोशिश की. वह चिल्लाईं लेकिन भारी-भरकम गाड़ी उन्हें घसीटते हुए ले गई.

यह भी पढ़ें...

दीवार और थार के बीच पिसा शरीर

सीसीटीवी फुटेज में कैद यह मंजर किसी डरावनी फिल्म जैसा है. जैसे ही गाड़ी पीछे मुड़ी बुजुर्ग महिला गेट के साथ पीछे की ओर खिंचती चली गई. चंद सेकंड के भीतर गाड़ी और पीछे की पक्की दीवार के बीच महिला बुरी तरह दब गई. जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के बाकी सदस्य बदहवास होकर आंगन की तरफ दौड़े. उन्होंने तुरंत महिला को वहां से निकालने और बचाने की कोशिश की.लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

यह पूरा मामला एक ही परिवार के सदस्यों के बीच का था और महज एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी. इसलिए परिजनों ने इस मामले में पुलिस से कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही है. फिलहाल इस हादसे के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल है और सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.