झांसी में शंकर और गिरजा का खदान में मिला शव, 6 साल की बेटी बोली- 'पापा ने मम्मी को धक्का दिया, फिर खुद कूदे'

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. दरअसल बिजौली में एक खदान के पानी में पति और पत्नी के शव उतराते मिले है. मृतकों की 6 साल की बेटी ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है.

Jhansi Double Death Case

Jhansi Double Death Case

Google CTA

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. दरअसल बिजौली में एक खदान के पानी में पति और पत्नी के शव उतराते मिले है. मृतकों की 6 साल की बेटी ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है. बेटी का कहना है कि रात में मम्मी-पापा के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पिता ने मां को घसीटकर खदान में धक्का दे दिया और फिर खुद भी पानी में छलांग लगा दी. पुलिस ने दोनों शवों को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

शनिदेव मंदिर के पास की घटना

यह दर्दनाक घटना झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित बिजौली में शनिदेव मंदिर के पास की है. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय शंकर आदिवासी और उनकी 38 वर्षीय पत्नी गिरजा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक दोनों के कुल पांच बच्चे हैं और शंकर पेशे से एक ट्रैक्टर चालक था.

शराब पीकर घर आया था पति

परिजनों और मृतक के भाई सूरज ने बताया कि शंकर रात में शराब पीकर घर आया था. नशे की हालत में वह अपनी पत्नी गिरजा से गाली-गलौज करने लगा, जिसके बाद दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने लगा था.

पिता ने मां को दिया था धक्का

मृतकों की 6 साल की बेटी रागनी ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान उसके पिता मां को घसीटते हुए खदान तक ले गए. वहां उन्होंने पहले मां को पानी में धक्का दिया और उसके बाद खुद भी खदान में कूद गए. इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता है. मृतक के भाई सूरज का कहना है कि वह काम से लौटकर खाना खाकर सो गया था, इसलिए उसे विवाद के सही कारण की जानकारी नहीं है.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

सुबह जब परिजनों ने खदान के पानी में दोनों के शव उतराते देखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला. अपर पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों की मौत पानी में डूबने से लग रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: 'जब आजम खान के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे...' अखिलेश यादव पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- PDA के दुश्मन नंबर-1 हैं सपा प्रमुख