जिस ज्योति संग 9 सालों तक किया शादी का इंतजार, उसने ही शादी बाद जितेंद्र यादव संग कर दिया कांड, तड़पाकर मार दिया

Bareilly Crime: जितेंद्र यादव ज्योति से प्यार करता था. पिछले 9 सालों से दोनों रिश्ते में थे. अब दोनों की शादी हुई. मगर इसके बाद जितेंद्र की जिंदगी बर्बाद हो गई.

Bareilly, Bareilly Crime, Bareilly Crime News, Bareilly news, Bareilly police, Bareilly viral news, up news, up crime, up viral news, बरेली, बरेली न्यूज, बरेली वायरल न्यूज

Bareilly Crime News (प्रतीकात्मक फोटो)

कृष्ण गोपाल यादव

01 Feb 2026 (अपडेटेड: 01 Feb 2026, 01:21 PM)

follow google news

Bareilly Crime News: बरेली के जितेंद्र यादव और ज्योति के बीच 9 सालों से प्रेम संबंध था. पिछले 9 सालों से जितेंद्र ज्योति से शादी का इंतजार कर रहा था. आखिर में जितेंद्र और ज्योति की शादी भी हो गई. मगर शादी के बाद से ही जितेंद्र की जिंदगी नर्क बन गई. शादी के बाद जितेंद्र ने पत्नी ज्योति का वो रूप देखा, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. शादी के कुछ महीनों बाद ही जितेंद्र को मौत दे दी गई. हैरानी की बात ये है कि जितेंद्र को मौत भी उसकी पत्नी ने दी, जिसके साथ उसने 9 सालों तक शादी का इंतजार किया था.

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: सगाई बाद प्रेमी संग भागी थी युवती, बहन की इस हरकत के चक्कर में अब गई भाई संजय यादव की जान, झांसी का दर्दनाक कांड

जितेंद्र यादव के साथ क्या हुआ?

ये पूरा मामला बरेली के इज्जत नगर के कैलाशपुरम कॉलोनी से सामने आया है. यहां रहने वाले संविदा कर्मी जितेंद्र यादव अपनी पत्नी ज्योति के साथ रहते थे. दोनों ने 9 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी की थी.  हाल ही में अचानक पता चला कि जितेंद्र यादव ने सुसाइड कर लिया. पहले रिश्तेदार और पुलिस भी मानकर चलने लगे कि ये सुसाइड केस है. मगर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट ने बता दिया कि ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर का केस है. सामने आया कि गला दबाकर जितेंद्र को मारा गया और उसका शव फंदे से लटकाया गया.

परिजनों ने लगाए ज्योति पर आरोप

जब सामने आया कि ये हत्या का केस है तो परिजन भी सकते में आ गए. उन्होंने जितेंद्र की पत्नी ज्योति पर आरोप लगाने शुरू कर दिए. परिजनों ने आरोप लगाया कि रोडवेज में कंडक्टर ज्योति शादी के बाद से ही जितेंद्र को परेशान कर रही थी. वह उससे कह रही थी कि वह अपने गांव की संपत्ति बेच दें और शहर में मकान और कार उसके नाम पर ले लें. मगर जितेंद्र ऐसा करने के लिए तैयार नहीं था. 

जितेंद्र ज्योति का ये चेहरा देखकर हैरान था. उसे यकीन नहीं था कि जिस युवती के साथ वह 9 सालों तक रिश्ते में रहा, शादी के बाद वह उसके साथ ऐसा व्यवहार कर रही है. जितेंद्र को ससुराल वाले भी परेशान करने लगे थे और उससे कहा जा रहा था कि अगर उसने जमीन और कार ज्योति के नाम पर नहीं खरीदे तो वह उसे दहेज केस में फंसा देंगे.   

परिजनों ने साफ कहा कि ज्योति ने ही जितेंद्र को मारा है. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच इस एंगल से भी शुरू की. इस दौरान जो सामने आया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया.

ज्योति के फोन रिकॉर्ड भी सामने आ गए

पुलिस जांच में सामने आया कि ज्योति ने घटना वाले दिन आखिरी बार अपने मायके वालों से ही की थी. फिर सामने आया कि हत्या और सबूत मिटाने में ससुराल वालों ने भी ज्योति की मदद की थी. तभी सीसीटीवी कैमरों में जितेंद्र के ससुराल वालों की भी लोकेशन दिख गई. इसके बाद पूरा शक ज्योति और उसके परिवार वालों पर आ गया.

बता दें कि इसके बाद पुलिस ने ज्योति और उसके कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया और सख्त पूछताछ करनी शुरू कर दी. सख्त पूछताछ में ज्योति टूट गई और उसने सारे कांड का खुलासा कर दिया. बता दें कि पुलिस ने इस मामले में मृतक जितेंद्र यादव की पत्नी ज्योति और उसके 2 रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है.