बच्ची को मारकर हाथ पर लगा खून रुमाल से साफ किया और... गाजियाबाद के गौरव का कांड हिला देगा

मयंक गौड़

18 Mar 2026 (अपडेटेड: 18 Mar 2026, 06:42 PM)

UP News: यूपी के गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची का शव मिला था. पास में एक रुमाल भी था, जिसपर खून लगा हुआ था. ये पूरा मामला आपको हिला कर रख देगा.

Ghaziabad Encounter, Gaurav Prajapati Encounter, Ghaziabad rape and murder, innocent child murder, up news, गाजियाबाद, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: यूपी के गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची की हत्या करके, उसके शव को खेत में डाल दिया गया था. इस मामले ने हड़कंप मचा दिया था. आशंका है कि बच्ची के साथ रेप भी किया गया था. फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. इसी बीच पुलिस ने आरोपी का हाफ एनकाउंटर कर दिया है. इस दौरान आरोपी के दोनों पैरो में गोली लगी है.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था. हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस उसे लेकर गई थी. मगर वहां उसने अवैध हथियार छिपा रखा था. उसने मौका मिलते ही पुलिस पर फायर कर दिया. पुलिस की क्रॉस फायरिंग में गौरव प्रजापति के दोनों पैरो में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया.

हत्या के बाद रुमाल से हाथों का खून साफ किया

इस मामले को लेकर जियाउद्दीन अहमद (सहायक पुलिस आयुक्त नंद ग्राम) ने बताया, आरोपी गौरव प्रजापति ने पूछताछ में बताया कि उसने ही नाबालिग बच्ची की हत्या की है. हत्या के बाद आरोपी ने अपने हाथ में लगा खून रुमाल से साफ किया और उसे क्राइम सीन पर मौजूद झाड़ियों में डाल दिया. 

आरोपी को लेकर पुलिस बरामदगी के लिए गई थी. मगर वहां आरोपी ने हथियार छिपा रखा था. मौका मिलते ही उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. क्रॉस फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरो में गोली लग गई. घायल आरोपी को इलाज के लिए गाजियाबाद जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.