कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, पिता तूफानी सरोज ने दे दिया बड़ा अपडेट

आदित्य भारद्वाज

18 Mar 2026 (अपडेटेड: 18 Mar 2026, 04:36 PM)

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी पर विधायक तूफानी सरोज का बड़ा खुलासा. पिता के निधन के बाद क्या टल जाएगी शादी?

Rinku and Priya Wedding Update

Rinku and Priya Wedding Update

Google CTA

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख को लेकर बना सस्पेंस अब धीरे-धीरे साफ होने लगा है. रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र के निधन के बाद यह माना जा रहा था कि उनकी शादी आगे कि लिए टल सकती है. ऐसे में अब रिंकू सिंह के फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी और प्रिया सरोज की शादी कब होगी. इस बीच प्रिया सरोज के पिता विधायक तूफानी सरोज ने अपडेट दे दिया है. खबर में आगे जानिए तूफानी सरोज ने रिंकू और प्रिया की शादी को लेकर क्या कुछ कहा है. 

यह भी पढ़ें...

कब होगी रिंकू-प्रिया की शादी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को लेकर अपडेट देते हुए विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि 'अभी रिंकू सिंह के पिता का निधन हुआ है. इसलिए परिवार दुख में है. थोड़ा समय बीत जाने के बाद दोनों परिवार आपस में बैठकर बात करेंगे. उन्होंने यह भी साफ किया कि शादी की तारीख तय करने का फैसला पूरी तरह रिंकू सिंह के परिवार पर छोड़ दिया गया है. जब भी रिंकू का परिवार सहज महसूस करेगा. तारीख फाइनल कर दी जाएगी.'  इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि '2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और पूरा परिवार राजनीति में सक्रिय है. इसलिए कोशिश यही रहेगी कि साल 2026 में ही शादी के सभी कार्यक्रम पूरे कर लिए जाएं.' 

रिंकू सिंह जहां अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं. वहीं प्रिया सरोज देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं. हाल ही में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. इस टीम का हिस्सा रिंकू सिंह भी थे. इस जीत के बाद प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह के लिए इमोशनल पोस्ट किया था जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही.