Agra News: उत्तर प्रदेश का आगरा जिला यूं तो अक्सर सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस बार यहां से एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां दो महिलाओं ने एक युवक पर अपना पति होने का दावा किया है. महिलाओं ने पुलिस से शिकायत कर एक दूसरे पर पति को हड़पने का भी आरोप लगाया. वहीं, पुलिस ने इस शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया. इसके बाद गुरुवार को हुई काउंसलिंग के दौरान समझौता ना होने पर उन्हें अगली तारीख पर बुलाया गया है. खबर में आगे जानिए काउंसलिंग के दौरान क्या-क्या हुआ?
ADVERTISEMENT
क्या हो पूरा मामला?
26 दिसंबर को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान एक हैरान कर देने वाला केस सामने आया. परमार्श केंद्र पहुंचीं दो महिलाओं ने एक युवक को अपना पति होने का दावा किया. दोनों महिला एक दूसरे पर पति को अपने जाल में फंसाने का आरोप भी लगाने लगीं. एक महिला ने काउंसलर को बताया कि उसका विवाह साल 2020 में हुआ था. वहीं, दूसरी महिला ने कहा कि उसकी शादी 2022 में हुई थी. बातचीत में युवक ने कहा कि 2020 में उसने प्रेम विवाह किया था.
फिर पता चली ये बात
ऐसी जानकारी मिली कि युवक अपनी पहली पत्नी को घर से अलग दूसरे स्थान पर रखता था. पहली शादी के बारे में युवक ने अपने घरवालों को भी नहीं बताया था. 2022 में युवक के परिजनों ने उसकी शादी किसी अन्य महिला से करा दी थी. काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने दोनों महिलाओं को अलगी तारीख पर शादी के साक्ष्यों को लाने को कहा है. काउंसलर ने तीनों से अपने-अपने परिजनों को भी साथ लाने की बात कही है.
परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि 'यह बड़ा अजीब केस सामने आया था. लड़की ने कहा कि मेरी शादी 2022 में मेरी शादी हुई थी. मेरे अलावा मेरे पति ने अनऑथराइज्ड दूसरी शादी कर रखी है. पति उस लड़की से बात भी करते हैं. काउंसलिंग के दौरान लड़के ने कहा कि में एक प्राइवेट नौकरी करता हूं. काम के सिलसिले को लेकर में लड़कियों से बात करता हूं. पत्नी लड़कियों से बात करने के लिए मना करती है. मेरी जॉब में मुझे सबसे बात करनी पड़ती है. दोनों को समझाया गया है. अगली तारीख पर दोनों पति पत्नी के माता पिता को भी बुलाया गया है.'
ADVERTISEMENT









