100 से ज्यादा लड़कियों से संबंध बना उन्हें फंसाया! हाथ में कलावा बांधने वाले बस्ती के अजफरुल हक का ये कांड सन्न कर देगा

UP News: बस्ती के अजफरुल हक जेल में है. उसके साथ उसके परिवार के कई सदस्य भी जेल में हैं. बस्ती पुलिस इसकी पूरी कुंडली खंगाल रही है और चौंकाने वाले खुलासा हो रहे हैं.

UP News

आशीष श्रीवास्तव

02 Feb 2026 (अपडेटेड: 02 Feb 2026, 04:06 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से आए लव जिहाद केस ने पुलिस को भी सन्न करके रख दिया है. जैसे-जैसे पुलिस आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस की कुंडली खंगाल रही है, वैसे-वैसे ही मामले में सन्न कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब सामने आया है कि आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस और उसके परिवार-गिरोह ने 1 या 2 या 3 नहीं बल्कि 100 से अधिक हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनकी जिंदगी नर्क बनाई है.

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: शामली में क्लास-12 के छात्र अरशद को मार दिए गए ताबड़तोड़ चाकू, आरोपी भी उसके ही सहपाठी, ऐसा क्या हुआ?

जांच में सामने आया है कि अजफरुल हक उर्फ प्रिंस अपने परिवार के साथ पूरा का पूरा गैंग चला रहा था. पहले हिंदू लड़कियों को फंसाया जाता. फिर उनका अश्लील वीडियो बनाया जाता और उन्हें ब्लैक मेल किया जाता. अजफरुल हक उर्फ प्रिंस खुद को हिंदू बता लड़कियों को फंसाता और फिर उनका इस्तेमाल करके, उन्हें ब्लैक मेल करके, देह कारोबार में धकेल देता. यहां तक की इन लड़कियों को फिर अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता. कुछ लड़कियों को नेपाल तक भेजा गया है. अश्लील वीडियो होने के चक्कर में पीड़ित लड़कियां इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा पाती और वह इस दलदल में फंसती रहतीं.

ये भी पढ़ें: हाथरस में RSS के जिला प्रचारक जय किशोर पर हमला करने वाले कौन-कौन? खूब लात-घूसों से पीटा

हाथ में कलावा बांध अजफरुल हक का गंदा खेल

अजफरुल हक अपना नाम प्रिंस रखता और हाथ में कलावा बांधकर खुद को हिंदू बता हिंदू युवतियों के करीब आता. उनसे दोस्ती करता और उनका नंबर लेकर, उन्हें प्रेम जाल में फंसाता. फिर उन्हें शादी का झांसा देता और उनके साथ शारीरिक संबंध भी बना लेता. यहां से पीड़िता इसके जाल में फंसती चली जाती. फिर अश्लील वीडियो-ब्लैकमेल का खेल खेला जाता और ये पीड़िता को अपने चंगुल में बुरी तरह से फंसा लेता.

कैसे खुला ये पूरा मामला?

एक लड़की ने हिम्मत करके पुलिस को इसकी सारी बात बता दी. ये खुद पीड़िता थी और इसके अत्याचारों से परेशान हो चुकी थी. पीड़िता के मुताबिक, वह बस्ती में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी. यहां साल 2022 में उसकी मुलाकात प्रिंस से हुई थी. प्रिंस ने खुद को हिंदू बताया था और उसे अच्छे अस्पताल में नौकरी दिलवाने के नाम पर, उसका नंबर भी मांग लिया था. 

पीड़िता के मुताबिक,  धीरे-धीरे उसने प्रेम जाल में फंसाया. उसे शक न हो, इसके लिए वह अपने हाथ में कलावा भी बांधता था. जब उसने भरोसा जीत लिया तो शादी के नाम पर उसके साथ रेप भी किया. मगर शादी नहीं की. इसके बाद युवती जब उसके घर गई तो वहां आरोपी के भाई और परिजनों ने भी उसके साथ गैंगरेप किया. इसके बाद अगर वह आरोपी के पास नहीं जाती थी तो उसके परिजन उसे प्रताड़ित करते और उसके भाई तक को किडनैप करने की धमकी दे डालते.

परिजनों के साथ गया जेल

पीड़िता का कहना था कि आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और इसके काले कारनामों में उसके घर वाले भी उसके साथ हैं. बता दें कि पुलिस ने मुख्य आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस, उसके परिजनों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार करके, जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की गहराई से जांच करके, इन गिरोह की सारी कुंडली खंगाल रही है.

(बस्ती से संतोष सिंह के इनपुट के साथ)

    follow whatsapp