हाथरस में RSS के जिला प्रचारक जय किशोर पर हमला करने वाले कौन-कौन? खूब लात-घूसों से पीटा

राजेश सिंघल

02 Feb 2026 (अपडेटेड: 02 Feb 2026, 12:06 PM)

RSS District Pracharak Attacked in Hathras: हाथरस में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस के जिला प्रचारक को पीटा गया है. जिला प्रचारक पर 5 युवकों ने हमला किया है.

Hathras Crime News, Hathras Crime, Hathras News, Hathras  police, RSS District Pracharak Attacked in Hathras, RSS District Pracharak Attacked, up news, up crime

UP News

Google CTA

Hathras Crime News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक पर हमला किया गया है. जिला प्रचारक के साथ जमकर मारपीट की गई है. उन्हें खूब लात-घूसों से पीटा गया है. इस दौरान उनकी कार तक तोड़ डाली गई है. जिला प्रचारक की हालत को देखते हुए उन्हें हाथरस जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि जैसे ही घटना की जानकारी भाजपा-हिंदू संगठन के लोगों को मिली, हड़कंप मच गया. मौके पर फौरन भाजपा-आरएसएस के पदाधिकारी पहुंच गए. भाजपा नेता-विधायक भी मौके पर पहुंच गए. इस मामले से हड़कंप मच गया.

कब और कैसे हुआ ये हमला? 

ये पूरा मामला हाथरस शहर से सामने आया है. यहां आरएसएस कार्यालय की तरफ जिला प्रचारक कार से जा रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक, तभी उनका विवाद 2 स्कूटी सवार युवकों से हो गया. अचानक युवकों ने जिला प्रचारक पर हमला कर दिया. उन्होंने मौके पर अपन साथी भी बुला लिए. फिर सभी ने मिलकर जिला प्रचारक पर हमला कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की. 

जिला प्रचारक को गाड़ी से नीचे उतार लिया गया. कार में तोड़फोड़ की गई और लात-घूसों से जमकर जिला प्रचारक को मारा गया. 

घटना को लेकर गुस्सा

वारदात की जानकारी पर संगठन के कार्यकर्ता व पुलिस मौके पर पहुंच गई. जिला प्रचारक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कार्यकर्ताओं में इस वारदात को लेकर रोष दिखाई दिया. फिर जिला प्रचारक को आगरा रेफर कर दिया गया. विधायक सदर अंजुला माहौर, बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह सहित पार्टी और संघ के तमाम पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. 

कौन-कौन हैं आरोपी?

आरएसएस जिला प्रचारक पर हमले का आरोप जिन 5 युवकों पर हैं, उनके नाम हैं, सतीश, राकेश, देव और सचिन. मामले में पांचवा आरोपी अज्ञात है.

पुलिस की कार्रवाई

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई की है. पुलिस ने 5 आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ पुलिस 3 आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

इस घटना को लेकर एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने साफ कहा है कि इस तरह की घटनाएं कतई स्वीकार नहीं की जाएंगी. एसपी का कहना है कि मारपीट में 5 लोग शामिल हैं, जिनमें से 2 अरेस्ट हैं. मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.