शामली में क्लास-12 के छात्र अरशद को मार दिए गए ताबड़तोड़ चाकू, आरोपी भी उसके ही सहपाठी, ऐसा क्या हुआ?

शरद मलिक

02 Feb 2026 (अपडेटेड: 02 Feb 2026, 01:51 PM)

Shamli News: यूपी के शामली में क्लास-12 के छात्र अरशद की हत्या कर दी गई. आरोपी भी उसके साथ पढ़ने वाले हैं. इस कांड से हड़कंप मचा हुआ है. जानिए क्यों मारा गया अरशद?

Shamli, Shamli News, Shamli Crime News, Shamli Crime, Shamli police, up news, up viral news, up crime, शामली, शामली न्यूज

UP News

Google CTA

Shamli Crime News: यूपी के शामली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां क्लास-12 के छात्र अरशद की हत्या कर दी गई है. अरशद पर चाकू से हमले किए गए और उसे मौत के घाट उतारा गया. बता दें कि छात्र की हत्या से हड़कंप मच गया है. परिवार में कोहराम है. पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद किया है. बता दें कि अरशद की हत्या को लेकर चर्चाएं हैं कि ये कांड किसी युवती को लेकर हुआ है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला शामली के थाना कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील से सामने आया है. यहां रहने वाले सलीम का 18 साल का बेटा अरशद गांव के ही मुरली मनोहर इंटर कॉलेज में क्लास- 12 का छात्र था. मृतक के पिता का कहना है कि रविवार को अरशद अपनी माता इमराना के साथ कैराना गया हुआ था. वह दिन में ही लौटा था.

पिता के मुताबिक, तभी उसके दोस्त का फोन आया और वह घर से बाहर चला गया. इसके बाद परिवार को सूचना मिली की उसकी हत्या कर दी गई है. पिता का कहना है कि परिजन उसे अस्पताल भी लेकर गए. मगर उसकी मौत हो चुकी थी और आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. बता दें कि पुलिस ने अरशद के 4 साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. चारों आरोपी उसके सहपाठी ही हैं.

एसपी ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर (एसपी शामली) एनपी सिंह ने बताया, अरशद क्लास-12 का छात्र था. आरोपी चारों छात्र भी क्लास-12 के हैं और उसके साथ पढ़ते हैं. एक छात्र को हिरासत में लिया गया है. हर एंगल से जांच की जा रही है.