Hathras News: यूपी के हाथरस से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने शादी के 1 महीने बाद ही अपने पति को छोड़ने का फैसला किया है. लेकिन इसके पीछे की जो वजह उसने बताई है वह हैरान करने वाली है. सामने आई जानकारी के मुताबिक पत्नी का आरोप है कि उसके पति अभिषेक का रंग सांवला है. इसके साथ ही वह शारिरक रिश्ते से भी संतुष्ट नहीं है.दोनों के बीच चल रहे इस विवाद को काफी सुलझाने की कोशिश की गई. लेकिन अभिषेक की पत्नी अपनी अपनी जिद पर अडिग रही. यह मामला अब हाथरस और आगरा के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या अब रिश्तों की उम्र सिर्फ लुक और फिजिकल रिलेशन तक ही सीमित रह गई है?
ADVERTISEMENT
'फिजिकल रिलेशन को लेकर समस्याएं हैं'
हाथरस के रहने वाले अभिषेक की शादी सिर्फ 1 महीने पहले हाथरस की रहने वाली एक लड़की के साथ हुई थी. दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन अचानक पत्नी ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि वह अपने पति के फिजिकल रिलेशन से संतुष्ट नहीं है. पत्नी के लगाए इस आरोप को सुनकर अभिषेक के होश उड़ गए. उसने अपनी पत्नी को मनाने की बहुत कोशिश भी लेकिन पत्नी नहीं मानी. उसने कहा कि 'मेरी शादी को एक महीना हो गया है. मेरा पति एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. हम दोनों के बीच कोई पारिवारिक प्रॉब्लम नहीं है. कुछ फिजिकल रिलेशन को लेकर समस्याएं हैं. कुछ बातें ऐसी हैं जो मैं खुलकर नहीं बता सकती. बस अब मैं साथ नहीं रहना चाहती और चौकी से ही इस मामले को क्लियर करना चाहती हूं.'
'पसंद नहीं हूं इसलिए छोड़ रही है'
वहीं दूसरी ओर महिला का पति अभिषेक सक्सेना इस मामले से पूरी तरह टूट चुका है. उसका कहना है कि शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई थी. लेकिन अब पत्नी को उनका सांवला रंग खटकने लगा है. अभिषेक ने इमोशनल होते हुए कहा कि 'शादी में करीब 2.5 से 3 लाख रुपये खर्च हुए थे. अब सिर्फ इसलिए रिश्ता टूट रहा है क्योंकि मैं उसे पसंद नहीं हूं. मुझे बहुत दुख हो रहा है.'अभिषेक और उसकी पत्नी के बीच चल रहे इस विवाद को परिजनों ने सुलझाने की काफी कोशिश की. वहीं इसे लेकर पंचायत भी हो चुकी है. अभिषेक ने भी गिड़गिड़ाकर साथ रहने की मिन्नतें कीं. लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही. आखिरकार बिना किसी समझौते के दुल्हन ने अलग होने का फैसला कर लिया और रिश्ता एक महीने की छोटी सी पारी के बाद खत्म हो गया.
ये भी पढ़ें: बजट पर अखिलेश यादव का पहला रिएक्शन, सोने और चांदी वाली बात उठाकर बड़े इशारे कर दिए
ADVERTISEMENT









