सत्ता की हनक जबरदस्त! संभल में BJP स्टीकर लगी बोलेरो ने बाइक को 1km तक घसीटा, फिर ये हुआ

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में बोलेरो कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस दौरान बाइक सवार तो उछल कर दूर गिर गया. मगर बाइक बोलेरो के नीचे फंस गई. करीब 1 किलोमीटर तक बाइक कार के नीचे घिसटती रही.

Sambhal, Sambhal News, Sambhal Police, Sambhal Viral Video, Sambhal BJP, UP News

अनूप कुमार

30 Dec 2024 (अपडेटेड: 30 Dec 2024, 12:32 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में बोलेरो कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस दौरान बाइक सवार तो उछल कर दूर गिर गया. मगर बाइक बोलेरो के नीचे फंस गई. करीब 1 किलोमीटर तक बाइक कार के नीचे घिसटती रही. मगर कार सवार ने कार की रफ्तार कम नहीं की. लोगों का कहना है कि बोलेरो के ऊपर भाजपा का स्टीकर लगा हुआ था और गांव प्रधान लिखा हुआ था. फिलहाल पीड़ित बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें...

ये है पूरा मामला

दरअसल ये घटना संभल सदर कोतवाली के वाजिद पुरम के नजदीक घटी है. यहां 29 दिसंबर शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से बाइक सवार उछाल कर दूर गिर गया.

इस दौरान बाइक सवार की बाइक बोलेरो में फंस गई. मगर बोलेरो चालाक ने अपनी रफ़्तार धींमी नहीं की और मौके से तेजी के साथ भागने लगा. इस दौरान बोलेरो चालक फंसी बाइक को 1 किलोमीटर तक तेज रफ्तार के साथ जमीन पर घसीटा रहा. अब इसका वीडियो भी सामने आया है.

बोलेरो पर लगा था भाजपा का स्टीकर

बोलेरो पर भाजपा का स्टीकर लगा हुआ था. ऐसे में कहा जा रहा है कि सत्ता की हनक के चलते कार चालक तेजी के साथ घटना स्थल से निकल गया और भाग निकला. कार पर गांव प्रधान भी लिखा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

गंभीर है घायल की हालत

बता दें कि इस हादसे में थाना मैनाठेर निवासी सुखवीर घायल हुआ है. घायल का उपचार कर रहे डॉकटर RK सिंह का कहना है की घायल की हालत गंभीर है. उसके दोनों पैरों पर फेक्चर हुआ है और उसकी नाक-कान से भी ब्लड आ रहा है. फिलहाल इलाज के लिए घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.