Ghaziabad News: गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र स्थित नवयुग मार्केट बिहारी नगर इलाके से एक वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल है और इसने क्षेत्र में तनाव भी पैदा कर दिया है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक मजार को तोड़ रहे हैं. वह खुद को हिंदू संगठनों से जुड़ा बता रहे हैं.
ADVERTISEMENT
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये मजार बीच रास्ते के बीच या किनारे बनी हुई थी. इससे आने-जाने वालों को परेशानी हो रही थी. इसके बाद वहां कुछ लोग पहुंचे और मजार को तोड़ डाला. सिर्फ मजार ही नहीं तोड़ी गई, बल्कि तोड़-फोड़ करने वाले लोग उसका मलबा भी उठाकर ले गए.
पुलिस हुई एक्टिव
घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये मामला 10 दिन पुराना है. मगर इसका वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
आदर्श दुबे पर हुआ केस दर्ज
बता दें कि पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वीडियो में नजर आ रहे शख्स आदर्श दुबे और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. दोनों के खिलाफ BNS की धारा 298 और BNS की धारा 324/4 के तहत केस दर्ज किया गया है. चौकी प्रभारी अंकित राठौर ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर FIR कराई गई है. माना जा रहा है कि आदर्श दुबे किसी हिंदू संगठन से जुड़ा हो सकता है.
ADVERTISEMENT









