3 फीट से की गईं 20 राउंड फायरिंग...बाराबंकी में मुख्तार के करीबी रहे वकील शोएब को मारने के बाद शूटर्स ने किया ये काम

Barabanki News: बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के करीबी रहे वकील शोएब उर्फ बॉबी की शूटर्स ने हत्या कर डाली थी. जिस तरह से उसे मारा गया है, उसने पुलिस को भी हिला कर रख दिया है. अब एसटीएफ इसकी जांच कर रही है.

UP News

संतोष शर्मा

16 Feb 2026 (अपडेटेड: 16 Feb 2026, 01:30 PM)

follow google news

UP News: पिछले दिनों यूपी के बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी रहे और अब बाराबंकी में वकालत कर रहे मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी की हत्या कर दी गई थी. जब शोएब अपनी कार से बाराबंकी आ रहा था, तभी कोतवाली के असैनी मोड़ पर बाइक सवाल हमलावरों ने उसकी कार घेर ली और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं थी. शोएब को 10 गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद हत्यारे फरार हो गए.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि इस सनसनीखेज मामले की जांच एसटीएफ कर रही है. इसी बीच इस मामले को लेकर अब कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं.

3 फीट की दूरी से मारी गोलियां

जांच में सामने आया है कि हत्यारों का टारगेट शोएब उर्फ बॉबी ही था. उसे लगभग 3 फीट की दूरी से गोली मारी गई थी. जांच में सामने आया है कि तीन तरफ से घेरकर कार में बैठे शोएब पर गोलियां बरसाई गई थीं. 

हत्यारों ने 20 राउंड फायरिंग की थीं. शोएब को 10 गोलियां लगी थीं. फायरिंग के बाद हत्यारों ने ये भी देखा कि वह मरा है या नहीं. जब उन्हें लगा कि वह मर गया है तो सभी फरार हो गए.

जांच में सामने आया है कि शूटर्स ने प्रतिबंधित बोर 9एमएम का इस्तेमाल किया था. इसी के साथ शूटर्स ने 32 बोर की पिस्टल से भी फायरिंग की थी.

जेलर मर्डर केस में आया था शोएब का नाम

आपको बता दें कि मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी का क्राइम रिकॉर्ड रहा है. उसका नाम जेलर हत्याकांड में सामने आ चुका है. साल 1998 में लखनऊ के जेलर आरके तिवारी की हत्या कर दी गई थी. इसमें ये भी आरोपी था. मगर ट्रायल के दौरान वह बरी हो गया था. शोएब पर आरोप था कि वह मुख्तार का खास शूटर है.